दिल्ली की जीत का नज़ारा इंदौर में, आप कार्यकर्ताओ ने सड़कों पर मनाया जश्न

दिल्ली की जीत का नज़ारा इंदौर में, आप कार्यकर्ताओ ने सड़कों पर मनाया जश्न

आकाश धौलपुरे/इंदौर। दिल्ली में स्पष्ट बहुमत के साथ एक बार फिर आप सरकार की ताजपोशी होने जा रही है। दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली एक तरफा जीत के बाद देश के अन्य प्रदेशों में फैले आप कार्यकर्ताओं में भी हर्ष और उल्लास नजर आ रहा है। मप्र की आर्थिक राजधानी इंदौर में भी आप कार्यकर्ताओं ने दिल्ली चुनाव में मिली जीत का जश्न मनाया।

कार्यकर्ताओं ने परदेशीपुरा चौराहे से विजय जुलूस निकाला। पूरे शहर में आप कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए जीत का जश्न मनाया। दिल्ली चुनाव में मिली जीत को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने आम जनता की जीत बताया। पार्टी से जुड़े संजीव वैद्य ने कहा कि दिल्ली चुनाव में विकास और सरकार के काम के आधार पर जनता ने आप पार्टी को फिर से जीत दिलाई है। वही दिल्ली चुनाव की जीत को लालच और मुफ्त का लालच देने पर मिली जीत बताने के भाजपा के कटाक्ष पर सफाई देते हुए कहा कि विपक्ष आप पार्टी की इस जीत से बौखलाया हुआ है इसलिए इसे मुफ्त और लालच की जीत बता रहा है, जबकि ये लालच की जीत नहीं बल्कि जनता के पैसों से जनता को सुविधा उपलब्ध करवाने का परिणाम है। उन्होंने कहा कि दिल्ली चुनाव में मिली जीत का परिणाम अन्य प्रदेशों में भी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews