इंदौर में सहपाठी ने किया छात्रा से दुष्कर्म, शहर से हुआ फरार, केस दर्ज

FIR

Indore News : इंदौर में दोस्ती और विश्वास का फायदा उठाते हुए साथ पढ़ने वाले युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जिसकी शिकायत पीड़िता ने चंदन नगर थाने में करवाई है। जिसमें उसने बताया कि युवक उसे बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद शहर छोड़कर भाग गया। वहीं, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है।

मामला दर्ज

मध्य प्रदेश के एजुकेशन हब इंदौर में पढ़ाई करने आए एक छात्र ने अपनी साथी छात्रा से पहले दोस्ती की। जिसके बाद आरोपी ने उसका विश्वास जीता और फिर उसका शारीरिक शोषण किया। घटना से पीड़ित युवती ने अपने साथ हुए बुरे काम की शिकायत थाना चंदननगर में दर्ज कराई है।

DCP ने कही ये बात

वहीं, डीसीपी आरके सिंह ने देते हुए बताया कि एक पीड़िता थाने पहुंची और अपने साथ हुई घटना की शिकायत दर्ज करवाई है। जिसके बाद पुलिस ने मामले में ततपरता दिखाते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही उसकी जल्द गिरफ्तारी की भी संभावना जताई गई है।

[dgv_vimeo_video id=”869802330″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews