India-LAC Trade and Investment Forum 2026 : सीएम डॉ मोहन यादव बोले मध्यप्रदेश में व्यापार-व्यवसाय के लिए अनुकूल वातावरण

सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार की स्थिर और पारदर्शी नीतियों के बल पर आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, नवकरणीय ऊर्जा, ऑटोमोबाइल, फार्मास्युटिकल, फूड प्रोसेसिंग, टेक्सटाइल, डिफेंस सेक्टर, टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में मध्यप्रदेश ने अपनी अलग पहचान बनाई है।
CM Dr. Mohan Yadav India-LAC Trade and Investment Forum 2026 Indore

CM Dr. Mohan Yadav India-LAC Trade and Investment Forum 2026 Indore

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज शनिवार को भारत-लैटिन अमेरिका एवं कैरेबियन (LAC) व्यापार एवं निवेश फोरम-2026 का भव्य शुभारंभ किया। इसी के साथ मध्य प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर के लिए आज का दिन बहुत ख़ास बन गया, कार्यक्रम में 15 देशों के प्रतिनिधियों के साथ 350 से ज्यादा निवेशक शामिल हुए , मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में मध्यप्रदेश में व्यापार-व्यवसाय के लिए अनुकूल वातावरण है।  इसलिए आइए और यहां निवेश कीजिये।

मुख्यमंत्री ने कहा मध्यप्रदेश को भारत और लैटिन अमेरिकी देशों के बीच सहयोग के इस महत्वपूर्ण मंच की मेजबानी का अवसर मिला है। यह मंच भारत व लैटिन अमेरिका और कैरेबियन देशों के बीच नई आर्थिक साझेदारी, नई संभावनाओं और नए विश्वास का सेतु है यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत में व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में निरंतर सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में शामिल होने आये लैटिन अमेरिका-कैरिबियन देशों के प्रतिनिधियों और निवेशकों के सामने मध्य प्रदेश की भौगोलिक, आर्थिक, व्यावसायिक, ऐतिहासिक पृष्ठभूमि रखी, डॉ मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में मौजूद प्राकृतिक संसाधनों, के साथ साथ आधुनिक भौतिक संसाधनों, कानून व्यवस्था, पानी बिजली की अनुकूलता आदि की भी जानकारी दी।

डॉ मोहन यादव ने कहा मध्य प्रदेश देश के मध्य में हैं इसलिए उत्तर, दक्षिण, पूर्व, पश्चिम कहीं भी  व्यापार करना हो मध्य प्रदेश इसके लिए सबसे अनुकूल स्थान है , हमारे यहाँ कानून व्यवस्था भी अच्छी है यहाँ श्रमिकों से जुड़े कोई बड़े आंदोलन नहीं होते, जो एक बार मध्य प्रदेश आता है मध्य प्रदेश का हो जाता है  मध्य प्रदेश सबको अपनाने वाला प्रदेश है मध्य प्रदेश प्यार बाँटने वाला प्रदेश है मध्य प्रदेश लोगों को साथ लेकर चलने वाला प्रदेश है इसलिए  मध्यप्रदेश में व्यापार-व्यवसाय के लिए अनुकूल वातावरण है।

सीएम डॉ मोहन यादव ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में मध्यप्रदेश का लैटिन अमेरिका एवं कैरेबियन देशों को निर्यात 3,835 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो 19% की वृद्धि को दर्शाता है। इसमें फार्मा क्षेत्र का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। ब्राजील, मेक्सिको, चिली, डोमिनिकन रिपब्लिक, अर्जेंटीना, पेरू और कोलंबिया जैसे प्रमुख लैटिन अमेरिकी देशों के साथ प्रदेश का व्यापारिक विनिमय लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। यह आंकड़े LAC देशों में ‘मेड इन मध्यप्रदेश’ को मिल रहे स्नेह और स्वीकार्यता का प्रमाण हैं।

मध्यप्रदेश ने ‘GYANII’ का दूरदर्शी विकास मॉडल प्रस्तुत किया

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के GYAN (गरीब, युवा, अन्नदाता, नारी शक्ति) के संकल्प के साथ इन्फ्रास्ट्रक्चर और औद्योगीकरण को जोड़कर मध्यप्रदेश ने ‘GYANII’ का दूरदर्शी विकास मॉडल प्रस्तुत किया है। प्रदेश में 1.25 लाख एकड़ से अधिक का रेडी-टू-यूज लैंड बैंक उपलब्ध है, साथ ही 5 लाख किलोमीटर से अधिक का सुदृढ़ सड़क नेटवर्क और अत्याधुनिक रेल व हवाई कनेक्टिविटी ने यातायात को सुगम बनाया है। राज्य में 6 प्रमुख औद्योगिक कॉरिडोर विकसित हो रहे हैं, जो मालवा से बुंदेलखंड और निमाड़ से विंध्य तक कनेक्टिविटी को मजबूत करेंगे।

व्यापारिक संबंधों को मजबूती मिलेगी, निवेश की नई साझेदारियां स्थापित होंगी

सीएम ने कहा मध्यप्रदेश सरकार देश और दुनिया में सभी क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करने के साथ-साथ सुदृढ़ व्यवस्थाओं के निर्माण के लिए निरंतर कार्यरत है। भारत-लैटिन अमेरिका एवं कैरेबियन व्यापार एवं निवेश फोरम-2026 के माध्यम से भारत को आर्थिक रूप से सशक्त और समृद्ध बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। आज का यह आयोजन उद्योग, निवेशकों और निर्यातकों को एक साझा मंच प्रदान कर रहा है, जिससे व्यापारिक संबंधों को मजबूती मिलेगी और निवेश की नई साझेदारियां स्थापित होंगी।

इंदौर में 9 से 13 जून तक ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन

मध्यप्रदेश लैटिन अमेरिका और कैरेबियन देशों के साथ सहयोग के नए आयाम स्थापित कर रहा है। यह मंच एमएसएमई, स्टार्टअप्स और युवा उद्यमियों के लिए नए अवसरों के द्वार खोल रहा है, जिससे नवाचार, निवेश और उद्यमिता को नई गति मिलेगी इंदौर में 9 से 13 जून तक ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का महत्वपूर्ण सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है, जो वैश्विक कृषि सहयोग और नवाचार को नई दिशा प्रदान करेगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews