Indore News: स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने दी लोगों को समझाइश, लू से बचाव के बताए उपाय

Indore News: स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने दी लोगों को समझाइश, लू से बचाव के बताए उपाय

Indore News : इन दिनों गर्मी का सितम जारी है। लोग पसीने से तर-बतर हो रहे हैं। शुरुआती दिनों में ही लोगों का हाल बेहाल हो रहा है, तो वहीं चिलचिलाती धूप में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 महीने तक भीषण गर्मी पड़ेगी। जिस कारण लोगों को कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में लू का चलना भी स्वाभाविक है। इसी कड़ी में इंदौर स्वास्थ्य विभाग के सीएमएचओ डॉक्टर भूर सिंह सत्या ने लोगों को समझाइश दी है कि आवश्यक ना हो तो घर से निकलने से परहेज करें।

छोटे बच्चों का रखना पड़ता है खास ख्याल

दरअसल, सीएमएचओ डॉक्टर भूर सिंह सत्या ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि इस मौसम में बुजुर्ग और छोटे मासूम बच्चों को अपने शरीर का खास ख्याल रखना पड़ता है। भीषण पड़ने वाली गर्मी में लु की चपेट लोग जल्दी आ जाते हैं। हालांकि, इसके पहले ही लक्षण नजर आते हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि लू की चपेट में आने वाले व्यक्ति को किस तरीके से अपना और अपने परिवार का बचाव करना चाहिए।

[dgv_vimeo_video id=”931475377″]

लू के लक्षण

  • चिंता होना
  • थकावट
  • धड़कन तेज होना
  • चक्कर आना
  • शरीर का तापमान बढ़ना

बचाव के उपाय

हालांकि, इस समय शहर में अधिकांश शहरवासी खुद को धूप की छांव में रख रहे हैं, तो कुछ लोग बगैर किसी सुरक्षा के साथ शहर में देखे जा रहे हैं। वहीं, भीषण गर्मी में खुद को गर्मी से बचाव के लिए शीतल पेय, गन्ने का रस, नारियल पानी, छाछ, आदि पीने की सलाह दी गई है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews