लव जिहाद मामले में आरोपी कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी ने किया कोर्ट में सरेंडर, पुलिस ने किया गिरफ्तार, करेगी पूछताछ

कोर्ट ने अनवर को 8 सितम्बर तक सरेंडर करने के भी आदेश थे नहीं तो कोर्ट उसकी पूरी संपत्ति  कुर्क कर ली जाती शायद इसी दबाव में वो हाजिर हुआ है।
Anwar Qadri

पिछले कई महीनों से पुलिस को चकमा दे रहा लव जिहाद मामले में आरोपी कांग्रेस पार्षद अनवर क़ादरी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया, कोर्ट पहुँचने की सूचना मिलते ही उसकी तलाश कर रही बाणगंगा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया, पुलिस उसे अपने साथ ले गई और अब उससे पूछताछ करेगी।

लव जिहाद के प्रकरणों में फंडिंग के फरार आरोपी अनवर कादरी ने आज इंदौर जिला कोर्ट में सरेंडर कर दिया है कोर्ट ने उसे 8 सितम्बर तक सरेंडर करने की मोहलत दी थी, आरोपी अनवर कादरी कोर्ट में पेश होने के लिए पहुंचा,और तुरंत ही 14 नंबर कोर्ट में पेश हो गया।

40 हजार रुपये का था इनाम 

कोर्ट में पेश होने के दौरान थोड़ी गहमा गहमी हुई , इस बीच बाणगंगा पुलिस अनवर कादरी को कोर्ट से लेकर रवाना हो गई,बताया जा रहा है की कोर्ट ने 8 दिन की रिमांड पर अनवर कादरी को पुलिस के सुपुर्द किया है, एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि पुलिस ने अनवर कादरी की गिरफ्तारी पर 40 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

पुलिस को पूछताछ में कई खुलासे होने की उम्मीद  

उन्होंने बताया कि कोर्ट ने अनवर को 8 सितम्बर तक सरेंडर करने के भी आदेश थे नहीं तो कोर्ट उसकी पूरी संपत्ति  कुर्क कर ली जाती शायद इसी दबाव में वो हाजिर हुआ है, पुलिस के अनुसार अनवर कादरी से पूछताछ में और भी कई खुलासे हो सकते हैं। लव जिहाद में फंडिंग का आरोपी कई महीनों तक पुलिस से भागता रहा और आखिरकार कोर्ट में पेश हो गया पुलिस अब रिमांड के दौरान एविडेंस जुटाएगी।

[dgv_vimeo_video id=”1114192804″]

[dgv_vimeo_video id=”1114193024″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews