कोरोना कर्फ्यू साइड इफेक्ट – महिला प्रोफेसर का हाथ मरोड़ा और बच्चों को बिल्डिंग से फेंकने की दी धमकी

कोरोना, इंदौर

इंदौर, आकाश धोलपुरे। कोरोना के एपिसेंटर (epicenter) हो चुके इंदौर (indore) में अब कोरोना (corona) के चलते कोरोना कर्फ्यू के साइड इफेक्ट (side effect) सामने आ रहे है। इसी का नतीजा ये है कि एक ही बिल्डिंग में रहने वाले दो परिवारों के बीच का विवाद थाने (police station) की दहलीज तक जा पहुंचा। दरअसल, एक युवक को अपार्टमेंट की छत पर आने वाली आवाज ने इतना विचलित कर दिया कि उसने बिल्डिंग की छत पर पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया। युवक बकायदा छत पर गया और पहले तो वहां खेल रहे बच्चों को गाली बकने (abusive words) के साथ ही अपार्टमेंट की छत से नीचे फेंकने की धमकी दी और जब बच्चों के बचाव में महिला प्रोफेसर (professor) आगे आई तो युवक ने न सिर्फ प्रोफेसर के साथ गाली गलौज ही नहीं की बल्कि प्रोफेसर का हाथ मरोड़ कर बदतमीजी करने लगा। इतना ही नहीं युवक ने महिला के सामने ही बच्चों को जान से मारने की धमकी भी दे डाली। इसके बाद महिला ने थाने में शिकायत की जहां पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर युवक को गिरफ्त में ले लिया है।

यह भी पढ़ें… 24 घंटे में रिकॉर्ड कोरोना संक्रमण के मामले, 4,14,188 के साथ अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा

ये पूरी घटना इंदौर के जूनि इंदौर थाना क्षेत्र के खातीवाला टैंक की है। जहां के सुख कंचन अपार्टमेंट बिल्डिंग में ही रहने वाले मोइज बोरीवाला ने बदतमीजी की। महिला प्रोफेसर नूतन शर्मा की माने तो कर्फ्यू के कारण बच्चे नीचे नहीं खेलने जा सकते है और गुरुवार शाम को बच्चे अपार्टमेंट की छत पर खेल रहे थे कुछ देर बाद ही वहां मोइज बोरी वाला आ गया। वहां उसने प्रोफेसर को तो नहीं देखा लेकिन बच्चो के देखने के बाद वो गाली देने लगा इसके बाद उसने बच्चो को बिल्डिंग की ही छत से फेंकने की धमकी दी। इधर, महिला प्रोफेसर नूतन शर्मा अचानक मोइज नामक व्यक्ति के सामने आई और कहा कि वो जो कर रहा है वो गलत है। इसके बाद तो मोइज बोरी वाला गुंडई पर उतर आया और उसने प्रोफेसर के साथ गाली गलौज की और जब प्रोफेसर उसका वीडियो बनाने लगी तो उसने मोबाइल छीनकर हाथ मरोड़ दिया और बदतमीजी करने लगा। अपार्टमेंट की छत पर ही मोइज ने प्रोफेसर और बच्चो को जान से मारने की धमकी भी दे दी।

यह भी पढ़ें… कोरोना इफेक्ट: कौन करेगा बच्चों की देखभाल, भर्ती होने से पहले बतानी होगी ये बात

इधर, इस पूरे विवाद के बाद प्रोफेसर ने बदमाश मोइज बोरी वाला के खिलाफ जूनि इंदौर थाने में शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर हंगामा मचाने वाले मोइज बोरी वाला को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक युवक आये दिन अपार्टमेंट में रहने वाले अन्य लोगों के साथ भी विवाद करता रहता है लेकिन उसके खौंफ के चलते कोई भी आगे नही आ पाता था लेकिन महिला प्रोफेसर ने हिम्मत दिखाते हुए आगे कदम बढ़ाया और थाने पर जाकर शिकायत दर्ज कराई।

कोरोना कर्फ्यू के दौरान सामने आई इस घटना के बाद महिला प्रोफेसर का कहना है कि फिलहाल, युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है लेकिन निकट भविष्य में वो दोबारा विवाद कर बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है और उन्हें उम्मीद है पुलिस उस पर कड़ी कार्रवाई करेगी।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews