Indore News: जल जमाव को लेकर निगम कमिश्नर ने अधिकारियों को लगाई फटकार

Indore News: जल जमाव को लेकर निगम कमिश्नर ने अधिकारियों को लगाई फटकार

इंदौर, आकाश धोलपुरे। इंदौर में बारिश के कारण हो रहे जलजमाव के हालात से नगर निगम की चौतरफा आलोचना हो रही है। इन्हीं हालातों के मद्देनजर नगर निगम की आयुक्त प्रतिभा पाल (Indore Municipal Corporation Commissioner Pratibha Pal) ने शनिवार को अधीनस्थों को जरूरी बैठक बुलाई। बैठक में आयुक्त ने जल निकासी के प्रबंध की खामियां गिनाते हुए अधीनस्थों को जमकर फटकार भी लगाई।

ये भी पढ़ें – Indore News : सोशल मीडिया के उपयोग में इंदौर प्रशासन अव्वल, 2 लाख से अधिक फॉलोअर्स

दरअसल, इंदौर में जलजमाव के कारण नगर पालिका निगम की हो रही आलोचना के बीच निगम आयुक्त प्रतिभा पाल में जोनल अधिकारियों की क्लास लगाई। शनिवार को आयोजित की गई जरूरी बैठक में आयुक्त ने अधीनस्थों को जमकर फटकार लगाई। जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था न करने और जल निकासी में बाधा बन रहे बाधकों को हटाने के काम में लापरवाही बरतने पर आयुक्त प्रतिभा पाल में सभी जोनल अधिकारियों की जमकर क्लास ली।

ये भी पढ़ें – MP News: शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने बताया कि जल निकासी को लेकर बैठक में तय किया गया है कि जिन जिन स्थानों पर स्टॉर्म वाटर लाइन डाली जानी है। वहां के काम में तेजी लाई जाए और साथ ही साथ जल निकासी संबंधी प्रबंध के काम को लेकर सभी को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं निगम आयुक्त प्रतिभा पाल के तीखे तेवर से सभी जोनल अधिकारी भी हैरान रह गए जबकि सभी जोनल अधिकारियों को अब जल निकासी के संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए गए है।

[dgv_vimeo_video id=”608257313″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews