इंदौर में बदलते मौसम के कारण बढ़ रहा खतरा, हुकुमचंद अस्पताल के अधीक्षक ने की बचाव की अपील

Indore News

Indore News: मध्य प्रदेश में अचानक बदले मौसम का असर आम जनमानस की सेहत पर पड़ता दिखाई दे रहा है। नतीजा 30 से 40 फीसदी मरीजों की बढ़ोतरी सरकारी अस्पतालों में देखी जा रही है। इंदौर के हुकमचंद पॉलीक्लिनिक में अधीक्षक डॉक्टर आशुतोष शर्मा ने बदले मौसम में मरीजों के ओपीडी में इजाफा होने की बात कही है।

बचाव करने की अपील की गई

बीते दिनों इंदौर में गिरे मावठे के बाद सर्दी ने शहर वासियों को गर्म कपड़े का सहारा लेने पर मजबूर कर दिया है। वहीं बदले मौसम से लोग वायरल सर्दी, खांसी और निमोनिया की चपेट में भी आने लगे हैं। अस्पताल अधीक्षक के अनुसार 30 से 40 फीसदी की बढ़ोतरी ओपीडी में मरीजों की हुई है। अस्पताल आने वालों को विधिवत जांच कर बीमारी से बचाव की दवाई भी देने का सिलसिला जारी है। आम जनमानस को छोटे और मासूम बच्चों को लेकर एक समझाइश भी मीडिया के माध्यम से दी गई है। जिसमें बचाव की अपील की गई है। इस मौसम में खासतौर से गर्म कपड़े, पूरी आस्तीन के कपड़े पहने और जरूरत ना होने पर घरों से ना निकले की अपील की गई है। ऐसे मौसम में खानपान का विशेष ख्याल रखा जाए और पानी को गुनगुना कर पिएं जिससे गले में खराश जैसी तकलीफ ना हो। पढ़ रही सर्दी में डॉक्टर की सलाह के साथ-साथ गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करना भी आपकी सेहत के लिए लाभदायक है जिससे सर्दी से बचा जा सकता है।

[dgv_vimeo_video id=”889441139″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्टे

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews