इंदौर में घर के अंदर मिला महिला का शव, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

crime

Indore News : इंदौर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां किराए के मकान में एक महिला का शव बरामद हुआ है। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। आनन-फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल, पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

ऐसे हुआ खुलासा

दरअसल, मामला रावजी बाजार थाना क्षेत्र के जबरन कॉलोनी का है। जब मकान मालिक अपने घर का किराया लेने पहुंचा तो दरवाजा खोलने पर अंदर किराएदार महिला की रक्त रंजित लाश देखने को मिली, जिससे वो घबरा गया और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। साथ ही बताया कि कुछ दिन पहले ही महिला किराए के मकान में रहने आई थी।

एडिशनल डीसीपी ने कही ये बात

मामले को लेकर एडिशनल डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा ने बताया कि तीन-चार दिन पहले ही महिला यहां किराए से रहने आई थी, जहां वह एक व्यक्ति को साथ रखती थी। दोनों में विवाद भी हुआ था और पिछले दो दिनों से यह कमरा बंद था। वहीं, जब मकान मालिक किराया लेने आए तब जाकर इस घटना की जानकारी लग पाई। आगे उन्होंने बताया कि मृतका के साथ रहने वाला व्यक्ति अभी फरार बताया जा रहा है। साथ ही एडिशनल डीसीपी का कहना है कि प्रथम दृष्टिया मृतक और वह व्यक्ति दोनों एक-दूसरे के मंगेतर थे। जिनके बीच शादी की बात को लेकर विवाद होता रहता था। वहीं, हत्या महिला के गले में कैची मार कर की गई।

[dgv_vimeo_video id=”892855614″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews