
Indore -boy girl fight in pub : इंदौर में नाईट कल्चर के दौरान देर रात तक युवक युवतियों से आबाद रहने वाले पब और बार से मारपीट के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हुए नजर आ रहे है, इंदौर में एक बार फिर पब के बाहर नशे में धुत युवक-युवतियों के बीच विवाद का वीडियो वायरल हुआ है, वीडियो में लड़के एक दूसरे को बुरी तरह मारते हुए नजर आ रहे है। मामला शहर के स्टाइकर नामक पब का है, मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों ही पक्षों के बयान के बाद प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है, शहर में नाइट कल्चर शूरू होने के बाद ये कोई पहला मामला नही जब नशे में चूर युवक युवतियों ने शहर को शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दिया है।
[dgv_vimeo_video id=”826942110″]
मामला दर्ज
इंदौर में पब और बार का कल्चर शहर की संस्कृति धूमिल करते नजर आ रहे हैं और इनके वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहे, हालांकि इंदौर में लगातार बढ़ते ऐसे मामलों को लेकर नेता भी आवाज उठाने लगे है। फिलहाल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
[dgv_vimeo_video id=”826943779″]
