इंदौर में बोले ऊर्जा मंत्री, आयकरदाताओं को नही मिलेगी सस्ती बिजली, सिंधिया के बंगले पर कही यह बात

इंदौर में बोले ऊर्जा मंत्री, आयकरदाताओं को नही मिलेगी सस्ती बिजली, सिंधिया के बंगले पर कही यह बात

इंदौर, आकाश धोलपुरे| मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Pradhuman Singh Tomar) गुरूवार को इंदौर (Indore) पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अलग अलग मौकों पर मीडिया से बात की| उन्होंने प्रदेश की आर्थिक राजधानी में एक बार फिर साफ कर दिया कि प्रदेश में छह लाख आयकर दाता उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली नही मिलेगी। वही मध्यप्रदेश में बिजली कंपनियों का निजीकरण के सवाल पर उन्होंने कहा कि हर बात पर सोच विचार करने के साथ ही जनहित को देखकर ही गंभीरता से फैसला लिया जाएगा।

इधर, भोपाल में ज्योतिरादित्य सिंधिया को जो बंगला अलॉट हुआ है वो दिग्विजय सिंह के बंगले के पास इस सवाल पर उन्होंने कहा कि लोग ये क्यों नही कहते है कि श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया के पड़ोसी दिग्विजयसिंह होंगे। वही इंदौर में ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने कहा कि हमारा प्रयास है कि विद्युत विभाग में जब खर्चा कम होगा तो बिजली के बिल कम हो जाएंगे और खर्चा बढ़ेगा तो बिजली महंगी होगी।

इंदौर में राशन माफियाओं पर की गई कार्रवाई की तारीफ कर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि भूख से चिल्ला रहा गरीब का हक मारने वाले लोगो का चेहरा सबके सामने है। वही उन्होंने कहा पूर्व सीएम कमलनाथ कहते थे कि बीजेपी के लोग माल डकार रहे है और सब सामने आ गया है कि ऐसे लोग बीजेपी के है या कांग्रेस के। सूची में शामिल ऐसे लोगो के फ़ोटो सबके सामने आ गए है। वही गरीबो का हक मारने वालो पर सरकार सख्त कार्रवाई करेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews