इंदौर में कलयुगी पिता ने लूटी बेटी की आबरू, अब अंतिम सांस तक खानी होगी जेल की हवा

इंदौर में कलयुगी पिता ने लूटी बेटी की आबरू, अब अंतिम सांस तक खानी होगी जेल की हवा

Indore Crime News: इंदौर में एक कलयुगी पिता ने अपनी ही बेटी की आबरू को तार-तार कर दिया। मामला सामने आने के बाद कोर्ट की ओर से इस दरिंदे को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। आरोपी अपनी बेटी को मां की हत्या करने की धमकी देकर लंबे समय से उसके साथ हैवानियत कर रहा था।

ये मामला इंदौर के लसुड़िया थाना इलाके का है जो सितंबर 2018 में सामने आया। सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली पीड़िता एक रात अपनी छोटी बहन के साथ सो रही थी। इस दौरान पिता वहां पहुंचा और पैर खींच कर छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता ने रोना शुरू किया तो उसकी मां उठ गई और पिता पर चिल्लाने लगी। इसके बाद आरोपी ने गाली गलौज करना शुरू कर दी। दूसरे दिन सुबह पीड़िता ने इतने समय से अपने साथ हो रही दरिंदगी के बारे में जानकारी दी।

पीड़िता ने बताया कि 14 दिन पहले उसके पिता ने मां की हत्या करने की धमकी देते हुए उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। अपनी मां की जान बचाने के लिए वह इतने समय से चुप थी लेकिन अब उससे यह सब बर्दाश्त नहीं हो रहा था। उसने सारे मामले की जानकारी अपनी नानी को दी जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी को कोर्ट में पेश किया। इस मामले में सुनवाई करते हुए इंदौर जिला कोर्ट की ओर से आरोपी को अंतिम सांस तक जेल में रखने के आदेश दिए गए हैं। आरोपी पर 6000 का अर्थदंड भी लगाया है और पीड़िता को 3 लाख रुपए प्रतिकार दिलाने का आश्वासन दिया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews