
Indore News: मध्य प्रदेश के इन्दौर जिले की एरोड्रम पुलिस ने सोशल मीडिया पर तेंदुए के कुछ फोटो वायरल करके झूठी अफवाह फैलाने वाले एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। जिसके बाद आरोपी की तलाश में जुट चुकी है।
वन विभाग ने पुलिस में की थी शिकायत
दिए गए आवेदन को लेकर एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा ने जानकरी देते हुए बताया कि वन विभाग के द्वारा एरोड्रम पुलिस को तेंदुए को लेकर झूठी अफवाह फैलाने वाले के खिलाफ शिकायत का आवेदन दिया था। इस दौरान कुछ सोशल मीडिया पर वायरल फोटो भी दिखाए गए थे। वहीं एरोड्रम थाने की पुलिस ने वन विभाग की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही इस मामले में पुलिस अफवाह फैलाने वाले अज्ञात आरोपी की तलाश कर रही है।
[dgv_vimeo_video id=”911828712″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
लेखक के बारे में
