Indore News: सोशल मीडिया के जरिए पीड़िता के संपर्क में आए चार आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज, जानें पूरा मामला

indore police

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां फरियादी महिला ने तुकोगंज पुलिस थाने में कुछ बदमाशों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इस दौरान पुलिस को शिकायत करते हुए फरियादी महिला ने बताया कि फोटो को इंस्टाग्राम से लेकर अन्य फोटो से जोड़कर अंतरंग फोटो तैयार करके ट्विटर पर अपलोड कर दिए हैं। इसके अलावा बदमाशों द्वारा महिला को जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करते हुए आरोपियों तक पहुंचने की तलाश शुरू कर दी है।

चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

सोशल मीडिया के माध्यम से पीड़िता के संपर्क में आए अज्ञात आरोपियों ने पीड़िता के फोटो अन्य फोटो के साथ जोड़कर ट्विटर पर डाल दिए। जिससे पीड़िता आहत हुई और उसने तुकोगंज थाने पहुंचकर तीन नामजद और एक अन्य आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एडिशनल डीसीपी के अनुसार संभावित आरोपी बिहार के हो सकते हैं, जिनकी पहचान की जाने के साथ-साथ तलाश भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि जब आरोपी ने मुझे परेशान किया तो मैंने उन्हें ब्लॉक कर दिया। इसके बावजूद आरोपियों ने उसके फोटो ट्विटर पर डाल दिए और सेक्सुअल हैरेसमेंट भी कर रहे हैं। वहीं पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की है।

[dgv_vimeo_video id=”936287090″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews