पहले दोस्ती और फिर दगा, अश्लील फोटो बनाकर युवक ने किया महिला को ब्लैकमेल

पहले दोस्ती और फिर दगा, अश्लील फोटो बनाकर युवक ने किया महिला को ब्लैकमेल

INDORE  NEWS –पहले दोस्ती और फिर दगा, कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है इंदौर में, इन्दौर के रावजी बाजार थाने में एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि जिसमे पीड़ित महिला ने बताया की एक युवक ने पहले उससे दोस्ती की और मोबाईल पर बातचीत के दौरान  वीडियो बनाकर भेजने का दवाब बनाया और ना करने पर अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी, पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

परिचित ने ही दिया दगा 
इंदौर के थाना रावजी बाजार में पीड़ित महिला ने मुकदमा दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि मोबाइल पर वीडियो कॉल में ज़रिये बात करने वाले उसके परिचित ने पिछले कुछ दिनों से परेशान करना शुरु किया और बात करने के लिए दबाव बनाया, युवक ने महिला को बातचीत के दौरान उसके फोटो भेजने का दवाब बनाया और फिर न भेजने पर महिला के एडिट न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी दी, आरोपी ने महिला के कुछ फोटो एडिट कर उन्हे न्यूड फोटो में बदलकर महिला को धमकाया, परेशान महिला ने पहले युवक को समझाया और फिर जब नहीं माना तो महिला ने पुलिस थाने का रुख किया। फिलहाल पुलिस आरोपी को तलाश रही है।

इंदौर से शकील सिकंदर की रिपोर्ट 

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews