कैबिनेट विस्तार से पहले पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने दिखाई अपनी फिटनेस, वीडियो वायरल

कैबिनेट विस्तार से पहले पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने दिखाई अपनी फिटनेस, वीडियो वायरल

इंदौर/आकाश धोलपुरे

कोरोना संकट के बीच मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल के विस्तार की मुहिम भी शुरू हो चुकी है लिहाजा सभी विधायक लाबिंग में लगे हैं। लेकिन इंदौर में बीजेपी के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और वर्तमान विधायक महेंद्र हार्डिया का अंदाज दूसरों से अलहदा है। दरअसल, वो खुद तो इस बात को नकार रहे हैं कि उन्हेंं कोई पद की लालसा है, लेकिन वो ये भी बता रहे हैं कि वो हमेशा को तरह फिट है। कोरोना काल मे विधायक महेंद्र हार्डिया ने न सिर्फ खुद व्यायाम किया बल्कि रोज की तरह राशन बांटने के दौरान उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगो को बाबा रामदेव के प्राणायाम सहित अन्य योग विधाओं को करने की सलाह भी दे डाली ताकि लोगो की इम्म्युनिटी पावर मजबूत रहे।

फाइट अगेंस्ट कोरोना का आगाज विधायक महेंद्र हार्डिया ने अपने ही अंदाज में किया उन्होंने एक मैदान में जमकर डिप्स लगाई और खूब रस्सी कूदी। यहीं नहीं, व्यायाम करने के उनके अलग अलग अंदाज को सोशल मीडिया पर वायरल भी किया ताकि क्षेत्र की जनता न सिर्फ व्यायाम करें बल्कि बाबा रामदेव के योग से अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाये। विधायक महेंद्र हार्डिया ने कसरत का वीडियो खुद वायरल किया जिसके बाद उनके इस वीडियो को जमकर पसंद भी किया जा रहा है।

दरअसल, विधायक हार्डिया इन दिनों न सिर्फ जनता को राशन उपलब्ध करवा रहे है बल्कि उन्हें योग गुरु की पद्धति को अपनाने की भी सलाह दे रहे है। वहीं राजनीतिक गलियारों में ये भी चर्चा है कि विधायक महेंद्र हार्डिया ने वीडियो इसलिये वायरल किया ताकि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बता सके कि वो अब पहले से ज्यादा फिट और हिट रहने के लिए तैयार है। हालांकि जब उनसे ये सवाल किया गया तो उन्होंने साफ किया कि मुख्यमंत्री सहित बीजेपी संगठन से जुड़े सभी लोग जानते है कि वो नियमित व्यायाम करते हैं, ऐसे में ये सवाल बेबुनियाद है। वहीं उन्होंने ये भी साफ किया कि कोरोना काल में फिट रहेगा तो हिट रहेगा इंडिया। भले ही बीजेपी के पूर्व मंत्री तमाम सफाई अपने वायरल वीडियो पर दें लेकिन सीएम शिवराज सिंह चौहान को ये संदेश जरूर पहुंचाया जा रहा है कि वो भले ही बाबा रामदेव से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर लोगो के स्वास्थ्य को लेकर सलाह ले रहे हो लेकिन इंदौर के बाबा याने विधायक महेंद्र हार्डिया उनके मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए हिट और परफेक्ट भी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews