इंदौर में क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्टमेंट के नाम पर 12 लाख 70 हजार रुपए की ठगी, क्राइम ब्रांच में मामला दर्ज

indore crime branch

Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में ऑनलाइन ठगी का एक मामला सामने आया है। जहां व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से ठगों ने एक शख्स से 12 लाख 70 हजार रुपए की ठगी की है। वहीं फरियादी ने अपने साथ हुई ठगी का मामला इंदौर क्राइम ब्रांच में दर्ज कराया है।

यह है पूरा मामला

बता दें कि फरियादी आरके गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि क्रिप्टोकरंसी में इन्वेस्टमेंट के नाम पर उनसे 12 लाख 70 हाजर रुपए की ठगी हुई है। जिसमें अज्ञात आरोपियों ने व्हाट्सएप के माध्यम से एक ग्रुप बनाकर फरियादी को ऐड किया और फिर क्रिप्टो में इन्वेस्ट के नाम पर उनसे रुपए लिए गए और अचानक से ग्रुप बंद कर दिया। जिसके बाद इसकी पूरी जानकारी क्राइम ब्रांच को दी और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस फ्रॉड के मामले को लेकर क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने एक अपील की है कि कहीं भी इन्वेस्ट करने से पहले अगर आप सत्य पूरी तरह से जांच लें उसके बाद ही इन्वेस्ट करें। तभी आप इन अपराधों से बचा जा सकता है फिलहाल दर्ज हुए मुकदमे को लेकर पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”891863714″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews