इंदौर में खुलेगी किराना दुकानें, ऑनलाइन शॉपिंग एजेंसियों को भी मिलेगी छूट

इंदौर में खुलेगी किराना दुकानें, ऑनलाइन शॉपिंग एजेंसियों को भी मिलेगी छूट

इंदौर।

इंदौर में तेज़ी से फैल रहे संक्रमण के बीच लाक डाउन की वजह से लोग खासे परेशान हो रहे हैं। राशन एवं अन्य सामानों की आपूर्ति बंद होने की वजह से लोगों के अंदर अब चिंता का माहौल है। इसी बीच प्रशासन द्वारा इंदौर में किराना दुकान खुलवाने की तैयारी की जा रही है। लेकिन इन किराना दुकानों पर जनता को आने की इजाजत नहीं होगी। यह किराना दुकान जनता की मांग के अनुसार उन्हें होम डिलीवरी करेंगे।

दरअसल लोगों को हो रही परेशानी के बीच प्रशासन ने एक ही क्रमबद्ध योजना तैयार की है। जिसके अनुरूप शहर में खोले गए करीब डेढ़ हज़ार किराना दुकानदारों को सामाजिक संस्थाओं एवं राजनीतिक संगठनों के साथ मिलकर होम डिलीवरी करनी होगी। फिलहाल प्रशासन इंदौर के पूर्वी क्षेत्र एवं विजय नगर के आसपास के इलाके में यह प्रयोग करेगी। वहीं इस व्यवस्था को चालू करने के बीच कार्यकर्ताओं की मदद ली जाएगी।जहां क्षेत्रवार किराना दुकानदारों के साथ-साथ क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की भी लिस्ट तैयार की जाएगी।

वही इंदौर सांसद ने कहा है कि दुकानदारों के पास भी सिर्फ कुछ ही दिन के संसाधन है। उन्हें भी लोडिंग रिक्शा की व्यवस्था के तहत नगर निगम आपूर्ति करवाएगा। वही निगम आयुक्त आशीष सिंह ने बुधवार को नेहरू स्टेडियम में किराना सामग्री सप्लाई को लेकर हुई बैठक में कहा कि इंदौर नगर निगम की टीम हर स्तर पर निगरानी करेगी। जिन दुकानदारों के पास स्टॉक की कमी होगी, उन्हें नगर निगम की सहायता से माल उपलब्ध करवाया जाएगा। हर दुकानदारों का डाटा अपडेट रखा जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि संबंधित क्षेत्र के जोनल अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि नागरिकों को आर्डर मिलने के बाद किसी में स्थिति में ऑर्डर उसी दिन या दूसरे दिन सुबह 11:00 बजे तक डिलीवर हो जाए। वहीं उन्होंने सख्त निर्देश दिया कि किसी भी दुकानदार द्वारा होम सप्लाई में आनाकानी करने पर उसके दुकान सील कर दी जाए।

निगमायुक्त सिंह ने यह भी बताया इलाकों में घर-घर कचरा संग्रहण वाहन के रूप में जो भी दुकानें हैं उनके मालिकों के नाम और नंबर पर्चे छपवा कर जल्दी नागरिकों में बांट दी जाएगी। जिसके बाद नागरिक फोन पर आर्डर कर अपनी जरूरतों के सामान का आर्डर दे सकेंगे। जिसकी होम डिलीवरी दुकानदार उसी दिन या फिर दूसरे दिन के सुबह 11:00 बजे तक सुनिश्चित करेगा। वही जनता को किराना संबंधी कोई भी शिकायत हो तो वह 731 258 3839 पर संपर्क कर सकते हैं। बता दे कि निगम यह व्यवस्था जल्दी शुरू करेगा। दूसरी तरफ अपर कलेक्टर बीबीएस तोमर ने आदेश जारी करते हुए कहा है की ऑन रोड, मेट्रो, बेस्ट प्राइस, रिलायंस बिग बास्केट, फ्लिपकार्ट आदि ऑनलाइन शॉपिंग एजेंसियों को अनुमति दी गई है कि वह किराना एवं अन्य घरेलू सामानों की आपूर्ति निरंतर करते रहे। साथ ही जनता तक ऑनलाइन सामान पहुंचाने की भी उन्हें छूट मिली है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews