
Indore News : विधानसभा चुनाव के मध्य नजर की जाने वाली चेकिंग और रखी जाने वाली पैनी नजर का नतीजा इंदौर में देखने को मिला। इस दौरान जीआरपी ने 40 लाख रुपए कीमत का सोना बरामद किया है। जिसे आरोपी जेवर के रूप में बगैर बिल के ले जा रहा था ले। मामले के बाद इसकी जानकारी वाणिज्य कर विभाग ओर आयकर विभाग को दी गई है। फिलहाल, पुलिस द्वारा पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ जारी है।
रेलवे स्टेशन पर ली गई तलाशी
दरअसल, इंदौर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 पर संदिग्ध नजर आने वाले एक व्यक्ति को पड़कर उसके सामान की तलाशी ली गई। जिसके पास से एक झोले में छुपा कर रखी हुई ज्वेलरी बरामद हुई। वहीं, पुलिस द्वारा पूछने पर व्यक्ति ने अपना नाम विपिन निवासी जबलपुर बताया। बता दें कि विपिन के पास से बगैर दस्तावेज के 747 ग्राम सोना पाया गया जो कि ज़ेवर के रूप में था।
थाना प्रभारी ने दी जानकारी
शुरुआती पूछताछ में विपिन सामान का बिल नहीं दिखा सका। वहीं, हिकमत अमली से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वो यह सामान जबलपुर के एक सुनार को देने जा रहा था। मामले को लेकर थाना प्रभारी का कहना है कि आचार संहिता के चलते इस तरह की कोई भी सामग्री का बगैर बिल के ले जाना प्रतिबंध है। यदि व्यक्ति सामान के संबंध में उचित दस्तावेज प्रस्तुत करता है तो अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
[dgv_vimeo_video id=”881388104″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

