स्वच्छता में नंबर 1 शहर हुआ पानी पानी, तेज बारिश के बाद कहीं ट्रैफिक जाम तो कहीं जलभराव

स्वच्छता में नंबर 1 शहर हुआ पानी पानी, तेज बारिश के बाद कहीं ट्रैफिक जाम तो कहीं जलभराव

इंदौर, आकाश धोलपुरे

स्वच्छता में नंबर 1 शहर के लिए अब एक और नया मिशन सामने आ गया है। दरअसल, इंदौर (indore) की सड़को पर भारी बारिश के बाद जल निकासी की समस्या गम्भीर हो चली है। शुक्रवार शाम को मानसून (monsoon) के तेज झटके के बाद नम्बर 1 शहर बिखरा सा नजर आया। शहर की सड़कों पर पानी लबालब नजर आया जो ये बताने के लिए काफी है कि शहर में पानी की निकासी की व्यवस्था ठीक नही है और इस पर न सिर्फ निगम बल्कि सरकार को भी सोचना पड़ेगा। तेज बारिश के बाद शहर के पलासिया, लसूड़िया, विजय नगर, कलेक्टर, महू नाका, कालानी नगर, भंवरकुआ, चंदन नगर और राउ सहित अन्य क्षेत्र जलमग्न हो जाते हैं। इसी वजह से आम नागरिकों को काफी मुसीबत का सामना करना पड़ता है। आज भी शहर में ये हो स्थिति देखने को मिली।

दरअसल, शुक्रवार शाम को अचानक हुई तेज बारिश (rain) ने शहर की शक्लो सूरत ही बदल दी। लगभग 2 घण्टे बारिश का सिलसिला जारी रहा। तेज बारिश के कारण इंदौर की निचली बस्तियों में रहने वाले रहवासियों को काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा। शाम 6 बजे से शुरू हुई बारिश का सिलसिला रात 9 बजे तक जारी रहा। वहीं अचानक हुई बारिश के कारण कई जगह पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। जिस तरह से इंदौर में तेज बारिश का सिलसिला शुरू हुआ उसको देखते हुए निगम वह अन्य विभाग भी अलर्ट पर हैं ताकि कोई सवाल प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर न उठ सके।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews