
Indore News : इंदौर में शासकीय स्कूल के बच्चे सैकड़ों की संख्या में करीब 20 किलोमीटर पैदल चलकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने शिक्षा व्यवस्था पर कई तरह के सवाल उठाए और कलेक्टर ने न्याय मांगा। बता दें कि कलेक्टर कार्यालय के गेट पर बच्चों को रोक दिया गया। तब वहां बच्चों द्वारा जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान एनएसयू और एबीवीपी के लोग भी मौके पर पहुंचे। आइए विस्तार से जानें पूरा मामला…
[dgv_vimeo_video id=”848329356″]
जानें पूरा मामला
दरअसल, खंडवा रोड स्थित ज्ञान उदय स्कूल के विद्यार्थी आज बड़ी संख्या में कार्यालय पहुंचे। उन्होंने स्कूल सहित स्कूल प्रबंधन सहित प्रिंसिपल और छात्र आवास के वार्डन पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि एक विद्यार्थी बीती रात हॉस्टल में गिरने से घायल हो गया है। जिसका उचित इलाज करवाने के लिए वार्डन और प्रिंसिपल ने मना कर दिया जिसके बाद विद्यार्थियों ने थोड़े-थोड़े पैसे मिलाकर घायल अरविंद भंवर कुंवा क्षेत्र के एक अस्पताल में भर्ती कराया।
[dgv_vimeo_video id=”848328751″]
कलेक्टर ने बच्चों को दिया आश्वासन
वहीं, प्रदर्शन के दौरान एक बच्चे की भूखे पेट रहने के कारण तबियत बिगड़ गई, जहां उसे पुलिस की डायल 100 में अस्पताल भेजा गया। काफी मशक्कत के बाद बच्चों ने कलेक्टर इलैया राजा टी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कलेक्टर के समक्ष अपनी पूरी बात रखी। सारी समस्याओं को सुनने के बाद कलेक्टर ने बच्चों की समस्याएं दूर करने के लिए सकारात्मक आश्वासन दिया है। साथ ही, मामले में उचित जांच करने का भी निर्देश दिया है।
[dgv_vimeo_video id=”848328319″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

