
Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में लोगों में अपनी धाक जमाने के लिए सोशल मीडिया के जरिए हथियारों की नुमाइश करने वाले बदमाशों पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी बीच क्राइम ब्रांच की सोशल मीडिया विंग द्वारा धारदार चाकू को लेकर हुक्का पीते हुए वीडियो बनाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मुखबिर से मिली सूचना
दरअसल, इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम को सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति चाकू लहराते हुए वीडियो रील बनाकर लोगों में दहशत फैलाने के मकसद से सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। इसके साथ ही बदमाश शहर के माणिकबाग ब्रिज के नीचे चाकू लेकर खड़ा है, जोकि किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। वहीं इस सूचना को अमल में लेते हुए क्राइम ब्रांच की टीम मौके पहुंची। इस दौरान टीम ने सुजल उर्फ शूटर भाट को हिरासत में ले लिया।
आर्म्स एक्ट के तहत हुई कार्रवाई
वहीं आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास एक चाकू बरामद हुआ है। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद आरोपी तुरंत माफी मांगने लगा। फिलहाल क्राइम ब्रांच ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत कार्रवाई करते हुए इंदौर के जूनी थाने में भेज दिया है।
[dgv_vimeo_video id=”926571919″]
[dgv_vimeo_video id=”926572044″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
