इंदौर में गर्लफ्रैंड से बात करने पर नाबालिक लड़कों ने चाकू से किया हमला, चारों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज

Indore News

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां चार नाबालिक लड़कों ने गर्लफैंड से बात करने के मामले पर चाकू से हमला कर दिया है। यह घटना इंदौर के हीरानगर थाना इलाके में घटित हुआ है। फिलहाल मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की तरफ से नाबालिक लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

चाकू और ईंट से किया हमला

टीआई पुलिस शर्मा ने जानकारी दी कि चारों नाबालिक लड़कों के खिलाफ वीणानगर के रहने वाले जय सावंत की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जय सावंत ने इस मामले में पुलिस को बताया कि नाबालिक लड़कों ने लड़की को बात करने के लिए धमका रहे थे। जनकपुरी कालोनी में रहने वाले उसके भाई अजय और पीयूष ने इस मामले बीच बचाव किया तो नाबालिक लड़कों ने उस पर भी हमला कर दिया। इन हमलों में दोनों घायल हो गए। बता दें नाबालिक लड़कों ने चाकू और ईंट से हमला किया था। पुलिस द्वारा पूरे घटना क्रम को जानकर नाबालिक लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews