इंदौर के बेटमा में ATM लूटने गैस कटर लेकर आए बदमाश, लगी आग, जले आठ लाख

इंदौर के बेटमा में ATM लूटने गैस कटर लेकर आए बदमाश, लगी आग, जले आठ लाख

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। इंदौर के बेटमा में एटीएम लूटने आए आरोपियों ने गैस कटर से एटीएम को काटने की कोशिश की, आरोपी अपनी मंशा में सफल तो नहीं हो पाए लेकिन गैस कटर से हुए शॉर्ट सर्किट के चलते एटीएम मशीन में लगे प्लास्टिक ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते एटीएम जलने लगा, इसी बीच आग लगने के कारण एटीएम में लगा अलार्म बजने लगा, अलार्म  की आवाज सुनते ही बदमाश मौके से भाग निकले इसी बीच पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने एटीएम में लगी आग बाल्टियों के पानी से बुझाने की कोशिश की लेकिन तब तक एटीएम मशीन में रखे आठ लाख रुपये जलकर खाक हो गए। ATM मशीन में दो ट्रे में 18 लाख रुपए रखे थे। इसमें से एक ट्रे में रखे 8 लाख रुपए जल गए। दूसरी ट्रे में रखे 10 लाख रुपए पूरी तरह सुरक्षित हैं।

यह भी पढ़े.. सांसद प्रज्ञा सिंह को अश्लील वीडियो भेजने और सेक्सटॉर्शन करने वाले आरोपी गिरफ्तार

घटना रविवार रात करीब 3 बजे की है। चोर बेटमा की जीवन ज्योति कॉलोनी में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ATM में चोरी करने की नीयत से घुसे थे। जब वे गैस कटर से मशीन को काट रहे थे, तभी अचानक आग लग गई। आग के कारण ATM में लगा अलार्म बज गया। बैंक के मुंबई ऑफिस से स्थानीय अधिकारियों को मैसेज देकर मौके पर भेजा गया। बैंक अफसरों ने पुलिस को सूचना देकर बुलाया। मौके पर पहुंची डायल 100 की टीम ने आसपास रखे पानी से आग बुझाने की कोशिश की। इस बीच ATM में रखे 8 लाख रुपए जल गए। ATM काटने के पहले 2 बदमाश अंदर आते दिख रहे हैं। जो अंदर लगे कैमरे बंद कर रहे थे। पुलिस की माने तो घटना को अंजाम देने वाली गैंग बाहरी राज्य की लग रही है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews