नाबालिग बच्चे के खतना कांड में फर्जी तरीके से दस्तावेज तैयार करने का आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग बच्चे के खतना कांड में फर्जी तरीके से दस्तावेज तैयार करने का आरोपी गिरफ्तार

INDORE  NEWS : इंदौर में पिछले दिनों नाबालिग बच्चे के खतना कांड में फर्जी तरीके से दस्तावेज तैयार करने वाले मामले में पुलिस ने शाजापुर से एक आरोपी जफर अली नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है बताया जा रहा है कि इसी के माध्यम से फर्जी दस्तावेज बच्चे के तैयार किए गए थे जिससे पुलिस अब पूरे मामले में पूछताछ में जुटी हुई है।

यह था मामला 

दरअसल मामला इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र का है जहा राजस्थान का रहने वाला एक व्यक्ति शाजापुर अपने ससुराल गया हुआ था जिसमें उसकी पत्नी और बच्चा भी उसके साथ में था, ससुराल से राजस्थान जाते वक्त बस में से उसकी पत्नी और नाबालिग  बच्चा गायब हो गया था जिसके बाद उसने गुमशुदा की दर्ज कराई थी लेकिन कुछ दिनों के बाद व्यक्ति को पता चला कि इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में उसकी पत्नी और बच्चा रह रहा है फिर उसने यहां आकर इलियास नमक व्यक्ति पर बच्चों को साथ में रखना और खतना करने के संबंध में पुलिस को शिकायत की थी।

जाली दस्तावेज 

पुलिस ने शिकायत के आधार पर जब जांच शुरू की तो बच्चे के जाली दस्तावेज बनाने की बात सामने आई और जाली दस्तावेज के आधार पर बच्चे को स्कूल में भी भर्ती कर दिया गया था और बच्चे का खतना तक कर दिया गया था पुलिस ने धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम सहित 420 में प्रकरण दर्ज कर इलियास और नाबालिक बच्चों की मां पर प्रकरण दर्ज कर उन्हें जेल की सलाखों के पीछे कर दिया था और इसी के तहत फर्जी तरीके से दस्तावेज तैयार करने के मामले में पुलिस ने शाजापुर से जफर अली उर्फ जब्बार नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिससे विभिन्न पहलुओं में पूछताछ की जा रही है तो वहीं दूसरी ओर जिस तरह से जफर ने फर्जी दस्तावेज बनाए हैं उसे सुरक्षा की दृष्टि से भी कई सवाल खड़े किए जा रहे हैं इन तमाम पहलुओं पर इंदौर पुलिस अब उससे पूछताछ में जुटी हुई है।

अमरेंद्र सिंह,एडिशनल डीसीपी इंदौर

[dgv_vimeo_video id=”859780236″]

इंदौर से शकील सिंकन्दर की रिपोर्ट 

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews