इंदौर : पत्नी के परिजनों के बयान के बाद, दम्पत्ति के आत्महत्या मामलें में आया नया मोड़

indore news

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। इंदौर के राऊ में रहने वाले दंपती की मौत के मामले में अब पत्नी के परिजनों के बयान के बाद नया मोड़ आ गया है। अभी तक इस मामलें में पुलिस सचिन पटेल और मोहिनी की मौत को सुसाइड मान रही है। लेकिन अब पत्नी मोहिनी के परिजनों के बयान के बाद पुलिस की जांच में सुई अलग दिशा में मुड़ गई है, दरअसल  मोहिनी के पिता ने दामाद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि सचिन ने ही उनकी बेटी की हत्या की है। इसके बाद उसने फांसी लगा ली। गौरतलब है कि रविवार को इंदौर के राऊ इलाके में एक दम्पत्ति के शव उनके घर में मिले थे, दोनों के शवों के पास ही दीवार पर हल्दी से पत्नी के घरवालों को इस मौत का जिम्मेदार ठहराया गया था।

यह भी पढ़ें… इंदौर : दंपती ने की आत्महत्या, 5 साल पहले की थी लव मैरिज, दोनों की 3 साल की एक मासूम बच्ची 

मोहिनी के परिजनों के अनुसार बेटी मोहिनी ने सचिन पटेल से 5 साल पहले घरवालों की मर्जी के खिलाफ जाकर लव मैरिज की थी। दोनों कुछ दिन तो ठीक ठाक रहे लेकिन शादी के कुछ दिन बाद से ही वह बेटी से मारपीट करने लगा। बेटी ने परेशान होकर पति को छोड़ना चाहा। वह उसे तलाक देना चाहती थी। तलाक देने के लिए कहा तो दामाद नातिन को जबरदस्ती उठाकर ले गया। उसने हमें धमकी दी कि नातिन को जान से मार देगा। इसके बाद बड़ी मुश्किल से उसे ढूंढा। बेटी घबरा गई। वह तलाक की बात करने से भी डरने लगी। इस घटना के बाद से नातिन को हम अपने पास रखते थे। परिजनों का आरोप है कि दामाद कोई काम भी नहीं करता था अगर मोहिनी उसे काम करने के लिए कहती तो वह इस बात पर भी उससे जमकर मारपीट करता।

यह भी पढ़ें…. जबलपुर : किडनी अस्पताल का एक और कारनामा उजागर, कोरोना काल में भी जमकर किया था फर्जीवाड़ा

वही मोहिनी के पिता के अनुसार दामाद एक जगह पर नहीं रहता था वह लगातार मकान बदलता रहता था अक्सर वह मकान मालिक को किराया दिए बिना ही मकान खाली कर देता और यह किराया भी मोहिनी माता पिता भरते, वही बेटी मोहिनी को आंगनबाड़ी की ओर से काम के लिए दिया टैबलेट भी ले गया। जिसकी शिकायत खजराना थाने में की थी। वहां पुलिस ने उसे बुलाकर टैबलेट दिला दिया था। इसी बीच जब दामाद पर हम सभी ने काम करने का दवाब डाला तो उसने खजराना वाले घर से जबरदस्ती बेटी को राऊ में नए किराए वाले घर में ले गया। यहां उसने बेटी को मार दिया। एक बार बेटी से बात हो जाती तो हम उसकी जान बचा लेते। किचन की दीवार पर भी हमारा नाम दामाद ने ही लिखा था, वो बेटी की हैंडराइटिंग नहीं है। वह हमें बदनाम करना चाहता था। फिलहाल अब इस तथ्य के बाद पुलिस इस दिशा में भी जांच कर रही है वही दोनों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मंगलवार शाम तक आएगी जिसके बाद पुलिस के यह पहेली हल होगी कि यह आत्महत्या का मामला है या फिर हत्या के बाद आत्महत्या का।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews