Indore: नाइट कल्चर शुरू होने के बाद शहर में चली गोलियां, पब मालिक घायल, आरोपी फरार

indore crime News

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। इंदौर (Indore) में नाइट कल्चर लागू हो गया है। इसे लागू हुए अभी तीन ही दिन हुए हैं कि एक पॉश इलाके के पब में फायरिंग की घटना देखी गई। SUV में सवार कुछ बदमाशों ने ताबड़तोड़ 5 फायर कर दिए जिसमें पब संचालक और उसके दोस्त के पैर में गोली लग गई है। ये घटना पब संचालक और कार सवार के बीच हुई कहासुनी के बाद हुई है।

बताया जा रहा है कि पब के बाउंसर ने एक व्यक्ति और उसके परिवार को अंदर जाने से मना कर दिया था। इसके बाद संचालक और कार सवार में कहासुनी हुई थी। कुछ देर बाद कार के अंदर से ही आरोपी ने 5 फायर कर दिए। घटना में पब मालिक और उनका दोस्त घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी के जरिए कार मालिक का पता लगाया लेकिन वह अपने घर पर भी नहीं मिला है।

Must Read- होमवर्क ना करने पर टीचर ने बच्चे पर बरसाए थप्पड़, अस्पताल पहुंचा छात्र

घटना विजय नगर थाना क्षेत्र के जेमेनी बिल्डिंग के बाहर हुई है। पब मालिक पीयूष और उसके दोस्त राहुल यादव को सोमी यादव और उसके साथी ने गोली मारी है। आरोपी यहां पर पहले अपने परिवार के साथ आया था लेकिन बाउंसर ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। इसी बात को लेकर पब संचालक पीयूष के साथ उसका विवाद हुआ। कुछ देर बाद उसने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

सीसीटीवी फुटेज के जरिए कार की जानकारी निकालने के बाद जब पुलिस ओमेक्स सिटी पहुंची तो यहां पर सोमी और उसकी पत्नी नहीं मिली, जबकि घर के अन्य सदस्य यहीं पर थे। उसकी तलाश की जा रही है और पुलिस ने घटना के सीसीटीवी फुटेज भी बरामद कर लिए हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews