इंदौर में सिटी बस कंडक्टर और दो साथियों ने यात्री से की मारपीट, वीडियो वायरल, पुलिस ने तीनों पर किया केस दर्ज

इंदौर के पलासिया क्षेत्र में किराये को लेकर विवाद के बाद सिटी बस कंडक्टर और उसके दो साथियों पर यात्री से मारपीट का आरोप लगा है। जिसका वीडियो वायरल हुआ। पुलिस ने वायरल वीडियो और पीड़ित की शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
Indore News

इंदौर शहर में आए दिन मारपीट और विवाद के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। जिन पर पुलिस द्वारा कार्रवाई भी की जाती है। इस बीच, पलासिया थाना क्षेत्र से से एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें कुछ लोगों द्वारा एक शख्स के साथ मारपीट की जा रही है। जो लोग पीट रहे हैं वह सिटी बस के कंडक्टर और उसके दो साथी बताये जा रहे हैं। मामले में पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच के बाद कंडक्टर समेत तीन लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर हाल ही में वायरल हो रहा मारपीट का यह वीडियो पलासिया चौराहे का बताया जा रहा है मामले की जानकारी देते हुए एसीपी नीति दंडोतिया ने बताया कि पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर पीड़ित को थाने बुलाकर घटना के संबंध में जानकारी ली गई है।

क्या है पूरे विवाद का कारण?

बता दें कि पुलिस ने जब पीड़ित से मारपीट का कारण पूछा तो उसने बताया कि वह दोपहर में सिटी बस से पलासिया से विजयनगर गया था, जिसके लिये उसने 10 रुपये किराया दिया था। इसके बाद जब वह शाम को विजयनगर से पलासिया वापस आया तो उससे 15 रुपये किराया मांगा गया। पीड़ित ने जब बढ़े हुये किराये का विरोध किया तो सिटी बस के कंडक्टर निहाल धाकड़ और उसके दो साथियों सुनिल चौहान एवं महेश चौहान ने उसके साथ मारपीट की।

पीड़ित की शिकायत पर पलासिया थाना पुलिस ने कंडक्टर निहाल धाकड़ और उसके दोनों साथियों सुनिल चौहान एवं महेश चौहान के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक मामले में कार्यवाही की गई है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews