इंदौर क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, अवैध शराब की 24 पेटी जब्त, 2 गिरफ्तार

आरोपियों की पहचान अशोक जायसवाल और प्रणय के रूप में की गई है। फिलहाल, दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है।
indore crime branch

Indore News : मध्य प्रदेश का इंदौर जिला क्राइम हब बनता जा रहा है। यहां आए दिन गुंडे बदमाशों द्वारा बड़े-बड़े अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। इनका आतंक से लोग इस कदर भयभीत है कि वह हर जगह खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं। जिले में कभी चोरी, कभी डकैती, कभी हत्या दिन-प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं। वहीं, पुलिस द्वारा लगातार धड़-पकड़ अभियानें भी चलाई जाती है, ताकि बदमाशों पर लगाम लगाई जा सके। इसके बावजूद, लगातार ऐसी खबरें सामने आती है, जो काफी ज्यादा गंभीर मुद्दा है।

इसका एक ताजा मामला आज ही सामने आया है, जहां पुलिस को सफलता हाथ लगी है। दरअसल, पुलिस ने अवैध शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से भारी मात्रा में अवैध शराब की पेटी पाई गई है।

मुखबिर से मिली सूचना

इंदौर पुलिस इन दिनों अवैध नशे को लेकर लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच की टीम को जेल रोड से स्कॉर्पियो में अवैध शराब का परिवहन किया जाने की मुखबिर द्वारा सूचना मिली। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम का गठन किया गया और मौके पर पहुंचकर संदिग्ध वाहन की तलाशी ली गई। इस दौरान गाड़ी से अवैध शराब की 24 पेटी जब्त की गई, जिनमें 21 पेटी बियर और 3 पेटी व्हिस्की शामिल है।

एडिशनल डीसीपी ने दी ये जानकारी

क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों के पास से जब्त की गई अवैध शराब की कुल कीमत लगभग 10 लाख रुपए बताई जा रही है। वहीं, आरोपियों की पहचान अशोक जायसवाल और प्रणय के रूप में की गई है। फिलहाल, दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है।

[dgv_vimeo_video id=”1016464725″]

इंदौर, शकील अंसारी

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews