Indore: अपनी किराना दुकान पर बैठे कैलाश विजयवर्गीय, 2024 के चुनाव को लेकर कही बड़ी बात

Indore: अपनी किराना दुकान पर बैठे कैलाश विजयवर्गीय, 2024 के चुनाव को लेकर कही बड़ी बात

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। भारतीय जनता के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) अक्सर ही अपने बयानों के चलते सुर्खियां बटोरते रहते हैं। दिवाली के मौके पर उनका एक अलग अंदाज हमेशा ही देखने को मिलता है। ना सोचो बरगी कि इंदौर (Indore) में किराना दुकान है जिस पर धनतेरस व रूप चौदस के अवसर पर एक सामान्य किराना व्यापारी की तरह उन्हें बैठे हुए और आने वाले ग्राहकों को सामान देते हुए देखा जाता है। इस बार भी उन्हें अपनी दुकान पर एक दुकान संचालक के रूप में देखा गया।

विजयवर्गीय ने जब राजनीति में कदम नहीं रखा था तब उनके माता-पिता ने घर में किराना दुकान डाली थी। उनकी मां को सभी काकी जी के नाम से जानते थे इसलिए उस दुकान का नाम भी काकीजी जी पड़ गया। कैलाश विजयवर्गीय की राजनीति में इतनी अच्छी पकड़ होने के बावजूद भी आज भी दुकान उसी तरह संचालित हो रही है। उन्हें जब भी मौका मिलता है वह अपनी दुकान पर जरूर बैठते हैं।

Must Read- भोपाल: 50 रुपए के विवाद में हुई व्यापारी की हत्या, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

आज भी वो अपनी किराना दुकान पर पहुंचे और यहां उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की। मीडिया से बात करने के दौरान मैच को लेकर उन्होंने कहा कि खेल को खेल भावना की तरह ही खेला जाना चाहिए। यह किसी देश की सीमा पर नहीं बनाए गए हैं। पीएफआई को लेकर उन्होंने कहा कि ऐसे संगठन देश की सुरक्षा में आंतरिक खतरा पैदा करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पीएफआई 2045 तक भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने के बारे में सोच रहा था।

उन्होंने यह भी कहा कि हम आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव मना रहे हैं और अगले 25 सालों में भारत को विश्व गुरु बनने की ओर बढ़ाया जा रहा है। पीएफआई पर पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने जो बैन लगाया है वह बहुत ही जरूरी था। 2024 के लोकसभा चुनाव पर कैलाश विजयवर्गीय का कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बराबर कोई भी राजनेता नहीं पहुंच सकता है। आने वाले चुनाव में भी बीजेपी की ही सरकार बनेगी।

वहीं शी जिनपिंग के चीन के राष्ट्रपति बनने की बात पर अधिकारी ने कहा कि चीन विस्तारीकरण की राजनीति करते हुए दूसरों की जगहों पर कब्जा करता है। अरे इस तरह की रणनीति को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगा कुछ भी होगा तो हम उनसे आंख से आंख मिलाकर बात करेंगे। देश को किसी भी तरह से नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews