इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने होर्डिंग और फूल मालाओं को लेकर लोगों की खास अपील, कही ये बात

इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने होर्डिंग और फूल मालाओं को लेकर लोगों की खास अपील, कही ये बात

Indore News: अपनी स्वच्छता को लेकर मध्यप्रदेश का इंदौर हमेशा सुर्खियों में रहता है। यह भारत का सबसे स्वच्छ शहर भी कहलाता है। एक बार महापौर पुष्यमित्र ने यह बात साबित कर दी है कि “इंदौर नंबर 1” है। उन्होनें लोगों से होर्डिंग और फूल को लेकर खास अपील भी की है। उन्होनें होर्डिंग को लेकर लोगों से आग्रह किया कि यदि अनुमति लेकर होर्डिंग लगाते  हैं तो सही बात है, लेकिन नगर निगम अधिकारियों से यह निर्देश हैं कि किसी के भी होर्डिंग को रास्ते से जरूर हटायें।

भार्गव ने फूलों की माला की जगह कुछ और चीज उपहार में देने की सलाह भी दी। उन्होनें कहा कि, “लोग विभिन्न कार्यक्रमों में फूल और कई स्मृति चिह्न देते हैं। इसके जगह सभी किताबों और कॉपियों के सेट एक-दूसरे को भेंट करें।” उन्होनें ऐसा मिशन चलाने की बात भी कही है। इससे जरुरतमन्द लोगों की मदद हो पाएगी।

बता दें कि इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव इंदौर साफ-सफाई को लेकर काफी एक्टिव रहते हैं। अक्सर अपने नए विचारों को लोगों से साझा भी करते हैं। साथ ही इन्हें शहर पर लागू करके वातावरण के अनुकूल बनाने की कोशिश करते हैं। शायद इसलिए साफ-सफाई के मामले में इंदौर देश का नंबर वन शहर बन पाया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews