
Indore News: इंदौर एक ऐसी जगह है, जिसे अपने नवाचारों के लिए पहचाना जाता है। यहां पर साफ सफाई से लेकर आम जनता से जुड़े हुए कोई ना कोई कदम उठाए जाते हैं। शहर में जगह-जगह 3R सेंटर चलाए जा रहे हैं जिन पर अब नवाचार किया जाने वाला है। नगर निगम द्वारा अब यहां आने वाले कपड़ों में से उपयोग योग्य कपड़ों को बड़े ब्रांडों को बेचा जाएगा। निगम के इस कदम से राजस्व की प्राप्ति होगी। इसी के साथ सेंटर पर जो सामग्री इकट्ठा हो जाती है उससे भी छुटकारा मिलेगा।
नवाचार से फायदा
स्वच्छता सर्वेक्षण में अब तक इंदौर अव्वल आया है। 2025 के सर्वेक्षण में 3R सेंटर पर किए जा रहे इस नवाचार का फायदा इंदौर निगम को मिल सकता है। 3R सेंटर के कपड़ों को बड़े ब्रांड को बेचे जाने की योजना के अलावा निगम ने ट्रेंचिंग ग्राउंड पर इकट्ठा होने वाले कचरे से सीएनजी और जैविक खाद बनाने के साथ अब बिजली बनाने की तैयारी भी कर लिए।
बनाई जाएगी बिजली
कचरे से बिजली बनाए जाने की योजना के तहत ट्रेंचिग ग्राउंड पर एक प्लांट स्थापित किया जाएगा। अब तक जो कचरा लैंड फीलिंग के लिए इस्तेमाल हो रहा था अब उससे बिजली बनाकर नगर निगम आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाने जा रहा है।
3R सेंटर को महत्व
2025 में जो स्वच्छता सर्वेक्षण होगा। उसके लिए बनाई गई टूल किट में 3R सेंटर को महत्व दिया गया है। टूल किट भले ही जारी नहीं हुई हो लेकिन इस बार केंद्र 3R सेंटर ही रहने वाले हैं। आपको बता दें कि प्रत्येक जोन में यह केंद्र संचालित किया जा रहे हैं। जहां पर लोग अपनी अनुपयोगी वस्तुएं छोड़कर चले जाते हैं। अब इन चीजों को कंपनियों को बेचा जाएगा।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

