
BHOPAL COLLAGE GIRL mystery
Indore News : इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के मारुति नगर में रहने वाले राहुल चंदेल नामक युवक ने अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है घटना में पुलिस को मोबाइल में राहुल का एक सुसाइड नोट और मरने से पहले बनाया गया वीडियो भी बरामद हुआ है जिसमें राहुल की मुंबई में रहने वाली प्रेमिका 18 मई 2023 को कोर्ट मैरिज की थी लेकिन परिजनों के दबाव के बाद प्रेमिका ने बयान पलट दिएऔर राहुल पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कराया जिसके बाद हताश होकर राहुल अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली राहुल ने मरने से पहले वीडियो भी बनाया साथी इंग्लिश में सुसाइड नोट भी लिखा है।
यह है पूरी घटना
मृतक के भाई ने बताया कि राहुल और उसकी रिश्तेदार युवती के बीच 7 साल से अफेयर था। दोनों ने 16 मई को घर से भागकर शादी कर ली थी, लेकिन दो दिन बाद ही पत्नी ने थाने जाकर राहुल पर जबरदस्ती साथ रखने का आरोप लगा दिया था। इसके बाद वह अपने माता-पिता के पास रहने चली गई थी। इसी बात को लेकर राहुल डिप्रेशन में था। वह काम पर भी नहीं जा रहा था।
मृतक के दोस्त ने बताया कि राहुल की पत्नी ने उस पर 3-4 केस लगाए थे। पहले तो शादी के लिए तैयार हो गई, लेकिन शादी के बाद पलट गई। इसी कारण राहुल परेशान था।
[dgv_vimeo_video id=”831898875″]
युवक के फांसी को लेकर थाने के जांच अधिकारी ने भी मामले में मुकदमा दर्ज होने और मामले में जांच होने के बाद पूरी तरह सच सामने आने की बात कही है।
राहुल ने प्रेमिका के लिखा कि मैं मरने के बाद तुम्हारा ऊपर इंतजार करूंगा वही राहुल ने कहा वह तो कमजोर है लेकिन प्यार की खातिर कमजोर हो गया।
[dgv_vimeo_video id=”831898413″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”831897937″]
