
Indore News : महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस के 41 छात्रों को प्रायोगिक परीक्षा में फेल करने के मामले में जांच के दौरान बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। इसके विरोध में एबीवीपी ने मंगलवार को एमजीएम मेडिकल कॉलेज में विरोध प्रदर्शन किया।
क्या है पूरा मामला
आपको बता दें कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों और छात्रों द्वारा इस मुद्दे पर पिछले काफी दिनों से इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज में अधिष्ठाता से मिलकर मामले को हल करने के लिए कहा जा रहा है। लेकिन अब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने 41 बच्चों के प्रैक्टिकल में फेल होने के मामले को लेकर अनिश्चितकालीन धरना देना का फैसला लिया है और मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरना एम वाय अस्पताल के मुख्य द्वार पर शुरू किया है।
धरने को लेकर एबीवीपी के पदाधिकारी ने बताया कि कॉलेज की गलती के कारण 41 छात्रों को प्रैक्टिकल में फेल कर दिया गया है। जब तक मामला हल नहीं होगा और छात्रों के साथ न्याय नहीं होगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। अध्यनरत एक छात्रा ने मीडिया से बात करते हुए अपनी परेशानी बताई है।
[dgv_vimeo_video id=”935396451″]
[dgv_vimeo_video id=”935396168″]
चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता से बात की गई तो तो उन्होंने पूरे मामले में यह कहा कि मामले की जानकारी मिलते ही सर्जरी के विभागाध्यक्ष को मामले की जांच करने के लिए कहा और प्रैक्टिकल मार्क्स की पूरी कहानी बताई। साथ ही आए हुए परीक्षा परिणाम को लेकर सर्जरी विभाग से चूक होना भी अधिष्ठाता ने स्वीकार किया और कहा की मामले में बारीकी से जांच की जा रही है। 2 से 3 दिन का समय लगेगा और मामले को हल करने की बात मीडिया से कही है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”935395867″]
