Indore News : धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाने का आरोपी गिरफ्तार

indore

Indore News : इन्दौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र के अपोलो टावर में काम करने वाली एक युवती से आरोपी द्वारा पहले दोस्ती की गई और उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया गया जिसके बाद युवती को धर्म परिवर्तन के लिए जब आरोपी ने दबाव डाला तो पीड़िता ने पुलिस की शरण ली है पुलिस द्वारा आरोपी को हिरासत में लिया गया है और पूरे मामले में एसीपी स्तर के अधिकारी अब जांच कर रहे हैं।

यह है पूरी घटना

एडिशनल डीसीपी राजेश रघुवंशी के अनुसार, तुकोगंज थाना क्षेत्र के अपोलो टावर में काम करने वाली 23 वर्षीय युवती द्वारा यह शिकायत दर्ज कराई थी कि लाला उर्फ अरबाज नाम का एक आरोपी कुछ समय पहले उससे खरीदारी के दौरान मिला दोनों की दोस्ती हो गई और दोनों में प्रेम हो गया। और आरोपी द्वारा पहले युवती को अपना हिंदू नाम बताया गया था जिससे कि युवती आरोपी से प्रेम करने लगी।

लेकिन पीड़िता को जैसे ही उसके प्रेम जाल में फंसी तो अरबाज ने उसे धर्म परिवर्तन का दबाव डाला, युवती को जैसे ही यह जानकारी लगी कि जिससे वह प्रेम कर रही थी उसका नाम अरबाज है और वह उसे अब धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बना रहा है तो पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की पुलिस द्वारा आरोपी अरबाज को हिरासत में ले लिया गया है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”833317060″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews