2 करोड़ 61 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार, एक फरार, पूछताछ में जुटी पुलिस

आरोपी मुंबई से दिल्ली प्लेन से भाग गया था। इसके बाद पुलिस टीम भी उसका पीछा करते वहां पहुंची और मौके से पकड़ा लिया गया।
Indore Crime Branch

Indore Crime Branch

Indore Crime News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ 9 शक्कर व्यापारियों से 2 करोड़ 61 लाख की ठगी करने के मामले में फरार दो आरोपियों में से एक को क्राइम ब्रांच ने बुधवार को हिरासत में ले लिया हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी मुंबई से दिल्ली प्लेन से भाग गया था। इसके बाद टीम भी उसका पीछा करते वहां पहुंची और मौके से पकड़ा लिया गया।

बता दें कि 2 करोड़ 61 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को लेकर डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश त्रिपाठी ने मीडिया को घटना का होना और आरोपी के पकड़े जाने की बात कही है साथ ही डीसीपी ने ये भी बताया कि जब टीम आरोपी को पकड़ने पुणे गई तो आरोपी पुणे से मुंबई भागने की कोशिश कर रहा है जिसका पीछा किया गया तो मालूम हुआ कि आरोपी दिल्ली के प्लान में चढ़कर दिल्ली रवाना हो चुका है। फिर आरोपी के दिल्ली रवाना होने की जानकारी आरोपी को पकड़ने पहुंची टीम ने इंदौर के वरिष्ठ अधिकारियों को दी। जिसके बाद इंदौर पुलिस कमिश्नर से पूरे मामले में बात की, जिस पर पुलिस टीम को कहा गया कि तत्काल सीआईएसएफ से बात की जाए और आरोपी को एयरपोर्ट पर ही रोका जाए, उसके बाद टीम आगामी दो घंटे बाद वाली फ्लाइट से टीम दिल्ली पहुंची और आरोपी मितेश नाहटा को गिरफ्तार किया ओर इंदौर लाया गया।

आरोपी से पूछताछ में जुटी पुलिस

डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश त्रिपाठी ने मीडिया से कहा कि लगातार ट्रेक करने के बाद आरोपी को पकड़ा गया है और आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1038216555″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews