Indore News : अजय चौरड़िया बोले, मैंने जीतू पटवारी और भंवर जितेंद्र सिंह के लिए जो कहा वो शब्द मेरे लेकिन भावना बहुत से कांग्रेस नेताओं की

अजय चौरड़िया ने कहा कि जो मैंने कल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा वह वर्तमान अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी भंवर जितेन्द्र सिंह के लिए था, शब्द मेरे थे भावना मेरी थी लेकिन जो मैंने कहा वह पूरे प्रदेश के अलग-अलग पदाधिकारी की आवाज थी।
Ajay Chouradia indore

Indore News :  मध्य प्रदेश कांग्रेस उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अजय चौरड़िया अपने बयान पर कायम हैं  उन्होंने कहा कि मैंने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह के बारे में जो कहा वो मुझे कई कार्यकर्ताओं , पदाधिकारियों से मिले फीड बैक के आधार पर कहा, उसमें शब्द मेरे थे भावना मेरी थी लेकिन जो मैंने कहा वह पूरे प्रदेश के अलग-अलग पदाधिकारी कांग्रेसियों की आवाज है, उन्होंने कहा मुझे पार्टी ने नोटिस दिया है जिसका मैं जल्दी जवाब दूंगा।

 अपने बयान पर कायम है अजय चौरड़िया 

अजय चौरड़िया ने कल सोमवार को इंदौर प्रेस क्लब में एक पत्रकार वार्ता लेते हुए पीसीसी वर्तमान अध्यक्ष जीतू पटवारी और राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र के खिलाफ पत्रकारों के सामने दिल खोलकर अपनी बात कही थी, उन्होंने दोनों नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इनके कारण ही प्रदेश में कांग्रेस कमजोर हुई, आज हालात ये हो गे एकि हम एक सांसद को तरस गए,  अजय चौरड़िया की प्रेस कॉन्फ्रेंस की जानकारी प्रदेश नेतृत्व को लगी जिसके बाद अजय चौरड़िया को पार्टी ने अनुशासनहीनता का नोटिस थमा दिया और 48 घंटे में उसका जवाब देने के निर्देश दिए।

जीतू पटवारी और भंवर जितेंद्र सिंह पर लगाये गंभीर आरोप 

नोटिस मिलने पर प्रतिक्रिया देते हुए अजय चौरड़िया ने कहा कि जो मैंने कल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा वह वर्तमान अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी भंवर जितेन्द्र सिंह के लिए था, शब्द मेरे थे भावना मेरी थी लेकिन जो मैंने कहा वह पूरे प्रदेश के अलग-अलग पदाधिकारी की आवाज थी, कांग्रेस नेता ने कहा जब मैं प्रदेश भर में घूमा तो इन दोनों लोगों के खिलाफ कई जिला अध्यक्ष,  प्रकोष्ठ के लोग पूर्व विधायक, वर्तमान विधायक और अन्य लोगों ने जो मुझे फीडबैक दिया वही मैंने पत्रकार वार्ता में कहा है।

बोले- जल्दी दूंगा नोटिस का जवाब 

नोटिस के जवाब को लेकर अजय चौरड़िया बोले आज शाम या कल तक मैं नोटिस का जवाब दूंगा, लेकिन मुझे मिले नोटिस में एक गलती है नोटिस में मुझे लिखा गया है कि मैंने केंद्रीय नेतृत्व को लेकर कुछ बोला है लेकिन यह गलत है मेरे द्वारा केंद्र में बैठे सम्मानित लोगों को कुछ नहीं कहा गया है क्योंकि उन्हें ही देखकर मैं कांग्रेस में आया था और कांग्रेस के लिए ही काम कर रहा हूँ।

[dgv_vimeo_video id=”984920198″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews