
Indore News : इंदौर जिले के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम बदमाशों ने कैफे संचालक पर पीछे से हमला करते हुए घायल कर दिया घायल को हमलावरो ने पीठ में कैंची घोंप दी और मौके से फरार हो गए। गंभीर अवस्था में कैंची पीठ में लिए पीड़ित अस्पताल पहुंचा, जहां उपचार के बाद कैंची को निकाला गया।
यह है मामला
बता दें कि पीठ में कैंची घोपने की घटना सोमवार देर शाम 4 से 5 बजे के लगभग की बताई जा रही है वहीं पुलिस ने साफ कर दिया है कि इस घटना में घायल का किसी भी तरह के कोई संगठन के साथ कोई सम्बन्ध नही है। एसीपी रुबीना मिजवानी ने हुए घटनाक्रम की जानकारी देते हुए ये भी बताया कि सोमवार देर शाम राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र बाइक पर जा रहे मयंक पुत्र दुर्गाशंकर को बाइक पर पीछे से आ रहे कुछ अज्ञात बदमाशों ने कैंची मार दी।
बदमाशों द्वारा कैंची मारने के बाद मौके से फरार भी हो गए वहीं मयंक द्वारा तुरंत परिवार वालों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर परिवार वाले उसे नजदीक के अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने सर्जरी द्वारा कैंची को बाहर निकाल लिया है। पुलिस द्वारा घायल मयंक के बयान लिए जाना बाकी है और अभी उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”837896380″]
