Indore News : पुलिस कमिश्नर से मिली अतुल जैन की मां, रोते-बिलखते बेटे के लिए लगाई न्याय की गुहार

Indore News : पुलिस कमिश्नर से मिली अतुल जैन की मां, रोते-बिलखते बेटे के लिए लगाई न्याय की गुहार

Indore News : इंदौर पुलिस कमिश्नर के सामने रोते हुए एक माँ ने पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाई कि आरोपियों के घर तोड़ उन्हें जेल से बाहर न आने की बात कही है। दरअसल, 18 अगस्त को चंदन नगर थाना क्षेत्र में गाड़ी ओवरटेक के बाद युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी गई थी डरे और सहमें हुए परिवार ने पुलिस कमिश्नर से आरोपियों के मकान जमीदोंज करने की मांग को लेकर बुधवार पुलिस कंट्रोल रूम पहुंच कर की है जहां उन्होंने विधायक मालिनी गोड़ के साथ एक ज्ञापन पुलिस कमिश्नर को सौंपा और पूरे मामले में आरोपियों के मकान जल्द तोड़े जाने के साथ-साथ उन्हें जेल से बाहर न आने देने की भी गुहार लगाई।

यह है मामला

बुधवार इंदौर पुलिस कंट्रोल रूम पर चंदन नगर थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना में मृतक अतुल जैन के परिवार पहुंचे जहां आरोपियों के पकड़े जाने के बाद उन्होंने पुलिस कमिश्नर से यह मांग रखी कि आरोपियों के मकान जल्द ही जमीदोंज किए जाए। इस दौरान मृतक अतुल जैन की मां भावुक हो गई तभी उनकी आँखों मे आंसू आ गए। अपने बेटे के लिए न्याय की मांग की।

[dgv_vimeo_video id=”857099617″]

पुलिस कमिश्नर का कहना था कि लगातार शहर में पुलिस चेकिंग और बदमाशों और गुंडो की धर पकड़ जारी है उसके बाद कही-कही अभी भी खुले में शराब पीने वाले और पीकर गाड़ी चलाने दिखाई देते है जिन पर कार्यवाही की जा रही है। मृतक के परिवार के साथ विधायक मालिनी गौड़ भी मौजूद थी और विधायका ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ऐसे में अपराधियों पर नकेल कसने की बेहद आवशकता है और ऐसे आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”857099054″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews