Indore News : टेलीग्राम ऐप पर टास्क पूरे करने के नाम पर बैंक मैनेजर से 15 लाख रुपये की ठगी

indore crime branch

Indore News : प्रदेश में लगातार विभिन्न प्रलोभन देकर टेलीग्राम पर टास्क पूरा करने के नाम पर लगातार लोगों को ठग अपना शिकार बना रहे हैं। जिसमे इंदौर क्राइम ब्रांच के पास 1 जनवरी से अभी तक 33 शिकायतें ऐसी हुई है। जिसमें लोगों के साथ टेलीग्राम पर टास्क पूरे करने पर उन्हें मुनाफा दिए जाने का लालच देकर उनसे निवेश के नाम पर धोखाधड़ी को जा रही है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि सोशल नेटवर्किंग एप पर पैसे निवेश करवाने के नाम पर धोखाधड़ी की जा रही है, ऐसा ही एक मामला इंदौर के सरकारी बैंक की असिस्टेंट मैनेजर का सामने आया है। जिन्होंने टेलीग्राम पर टास्क पूरे करने और लाभ मिलने के लालच में लगभग 15 लख रुपए का इन्वेस्टमेंट कर दिया।

इन्वेस्टमेंट करने के बाद जब बैंक की असिस्टेंट मैनेजर ने मुनाफे की मांग की तो उन्हें ठगों ने पैसा लौटाने से इनकार कर दिया। जिसके बाद पूरे मामले की शिकायत बैंक मैनेजर ने क्राइम ब्रांच से की है। अब क्राइम ब्रांच पूरे मामले में बारीकी से जांच करने में जुटी हुई है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”917462316″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews