
BHOPAL POLICE ARREST KALA IRANI
Indore News : इंदौर शहर में अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण के लिए पुलिस कमिश्नर, इंदौर की अगुवाई में पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त कर, गुंडे-बदमाशों व असमाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने देर रात्रि में अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले असामाजिक तत्वों सहित लगभग कुल 532 बदमाशों को चेक करते हुए, उनमे से 187 पर वैधानिक कार्रवाई की है।
क्या है पूरा मामला
पुलिस कमिश्नर इंदौर के मार्गदर्शन में शहर के चारों जोन के डीसीपी के नेतृत्व में दिनांक 29-30 जून की दरमियानी रात से सुबह तक नगरीय इंदौर के संबंधित क्षेत्र के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ पुलिस फोर्स ने सभी थाना क्षेत्रों में गुंडे बदमाशों असामाजिक तत्व पर निगरानी एवं धरपकड़ के लिए कॉम्बिंग गश्त की गई। जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रकरणों में वांछित कुल 250 से ज्यादा वारंटों को कराया गया तामील, जिसमें लंबे समय से फरार 40-स्थाई, 91-गिरफ्तारी और 119-जमानती वारंट के साथ ही 81 समंस भी तामील किए। इस दौरान अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के 02 प्रकरण पंजीबद्ध कर बदमाशों के विरूद्ध की वैधानिक कार्रवाई की, वहीं सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करने वालों के विरुद्ध 1 प्रकरण पंजीबद्ध कर असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 15 लोगों के विरुद्ध 185 मोटर व्हीकल एक्ट की कार्रवाई की गई।
इस दौरान पुलिस थाना तेजाजी नगर के एक नकबजनी के प्रकरण में फरार आरोपी संदीप सितोले निवासी एकता नगर मूसाखेड़ी भी पकड़ में आया है, जिससे नकबजनी में चुराए गए आभूषण बरामद किए गए हैं। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसके विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं। क्षेत्र के अपराधिक प्रवृत्ति के गुंडे/बदमाशों, नकबजनों एवं निगरानीशुदा बदमाशों के साथ ही कई चाकूबाजों, ड्रग पैडलर और जिलाबदर व रासुका के बदमाशों सहित करीब 226 से ज्यादा को किया गया चेक और की गई कार्रवाई पकड़े गए बदमाशों को अपराध ना करने की हिदायत देते हुए उनसे डोजियर भी भरवाए गए हैं। कार्रवाई के दौरान कई फरार अपराधी भी पुलिस की गिरफ्त में आये है, जिनके विरुद्ध वैद्यानिक कार्रवाई की जा रही है।
[dgv_vimeo_video id=”972154011″]
क्राइम ब्रांच एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने कहा कि इंदौर पुलिस द्वारा गुंडे/बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”972154729″]
