Indore News : नशे के खिलाफ इंदौर पुलिस ने शुरू किया ऑपरेशन ईगल, एडीशनल डीसीपी ने दी जानकारी, हेल्पलाइन नंबर जारी

ड्रग्स पेडलर्स को पकड़ने के लिए पुलिस ने जनता से मदद मांगते हुए इसके लिए बकायदा हेल्पलाइन नंबर 7049108852 जारी कर हेल्प डेस्क भी बना दी है।
indore police

Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बड़ी खबर आ रही है। जहाँ पुलिस ने शहर को ड्रग्स मुक्त करने की योजना बनाई है। नतीजन पिछले 5 दिनों में पुलिस ने ढाई सौ ड्रग्स पेडलर्स को पकड़कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। अब तक की गई कार्रवाई ओर आने वाले समय में पुलिस इस मुहिम में किस तरह कैसे काम करेगी इसकी जानकारी मीडिया को दी।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि आम जनता पुलिस को फोन लगाकर ड्रग्स पेडलर्स की जानकारी दे रही है। ड्रग्स के खिलाफ इंदौर पुलिस ने ऑपरेशन ईगल क्लॉ शुरू किया है। ड्रग्स पेडलर्स को पकड़ने के लिए पुलिस ने जनता से मदद मांगते हुए इसके लिए बकायदा हेल्पलाइन नंबर 7049108852 जारी कर हेल्प डेस्क भी बना दी है।

[dgv_vimeo_video id=”952843987″]

[dgv_vimeo_video id=”952844103″]

[dgv_vimeo_video id=”952844181″]

[dgv_vimeo_video id=”952844266″]

शहर का कोई भी आम नागरिक इस नंबर पर कॉल कर ड्रग्स बेचने या उपयोग करने वाले की जानकारी दे सकता है। शिकायतकर्ता का नाम गुप्त रहेगा, क्योंकि इस नंबर पर आने वाली शिकायते डीसीपी स्तर का अधिकारी हैंडल करेगा।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”952844424″]

[dgv_vimeo_video id=”952844576″]

[dgv_vimeo_video id=”952844649″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews