Indore News : दहेज में फॉर्च्यूनर गाड़ी और 15 लाख मांगने पर पति पर केस दर्ज

Indore News : दहेज में फॉर्च्यूनर गाड़ी और 15 लाख मांगने पर पति पर केस दर्ज

Indore News : शादी के बाद विवाहिता से गाड़ी और लाखों रुपए की मांग के आरोप में एक पीड़िता ने महिला थाने की शरण ली और अपने पति के खिलाफ दहेज मांगे जाने का मुकदमा दर्ज कराया पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शादी के समय लाखों रुपए और सोने चांदी के जेवर दिए गए थे उसके बावजूद भी दहेज लोभी पति 15 लाख रुपये नगद ओर एक फॉर्च्यूनर गाड़ी की मांग कर रहा है।

यह है मामला

इंदौर के महिला थाने के सहायक उप निरीक्षक रामनरेश भदौरिया के अनुसार एक पीड़िता ने थाने पर उपस्थित होकर अपने पति के खिलाफ दहेज मांगे जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनाते हुए पति द्वारा दहेज की मांग को लेकर गंदी गंदी गालियां देना और परेशान करना भी बताया गया है।

साथ ही पति द्वारा पत्नी से एक फॉर्च्यूनर गाड़ी और 15 लाख रुपए नगद लाने की मांग की जा रही है महिला थाने पर पीड़िता की शिकायत दर्ज करने के बाद मामले में विवेचना अधिकारियों द्वारा की जा रही है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”842461824″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews