Indore News : पुलिस बर्बरता के खिलाफ कांग्रेस नेताओं ने कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

इंदौर पुलिस के कुछ अधिकारियों ने भाजपा नेता के दबाव में आकर प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित अन्य नेताओं पर लाठियां बरसाईं और वाटर कैनन के माध्यम से पानी की बौछार भी की गई, जिसके चलते पटवारी सहित कई अन्य नेता भी घायल हुए। इस मामले में संबंधित पुलिस कर्मियों पर उचित कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है।
congress

Indore News : मंगलवार को इंदौर नगर निगम पर कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए जंगी प्रदर्शन में घायल हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी और अन्य कांग्रेसियों पर जानबूझकर हमला करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेताओं ने पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन दिया।

क्या है पूरा मामला

नगर निगम घोटाले व छात्रों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस द्वारा मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में इंदौर नगर निगम मुख्यालय पर करीब दस हजार से ज्यादा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था। इस दौरान प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव सज्जन वर्मा सहित अन्य नेताओं पर वाटर कैनन से पानी की बौछार की गई थी जिसमें जीतू पटवारी के सिर में चोट भी आई थी। इस मामले में शहर कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने तीन पुलिस कर्मियों पर जानबूझकर जीतू पटवारी और वरिष्ठ नेताओं पर हमले किए जाने का आरोप लगाया और इस मामले में इंदौर पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता को ज्ञापन सोपा। निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौक से का आरोप है कि इंदौर पुलिस के कुछ अधिकारियों ने भाजपा नेता के दबाव में आकर प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित अन्य नेताओं पर लाठियां बरसाईं और वाटर कैनन के माध्यम से पानी की बौछार भी की गई, जिसके चलते पटवारी सहित कई अन्य नेता भी घायल हुए। इस मामले में संबंधित पुलिस कर्मियों पर उचित कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है।

[dgv_vimeo_video id=”995888450″]

कांग्रेस द्वारा दिए गए ज्ञापन को लेकर इंदौर पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता ने ज्ञापन देने की बात कहते हुए पूरे ज्ञापन की बारीकी से जांच करने की बात कही है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”995888287″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews