Indore News : धरने पर बैठे पटवारियों का कांग्रेस ने किया समर्थन, जीतू पटवारी ने कहा – हमारी सरकार बनने के बाद सबसे पहले पटवारी की मांगे मानी जाएगी

Indore News : धरने पर बैठे पटवारियों का कांग्रेस ने किया समर्थन, जीतू पटवारी ने कहा – हमारी सरकार बनने के बाद सबसे पहले पटवारी की मांगे मानी जाएगी

Indore News : अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे पटवारी को अब समर्थन मिलना शुरू हो गया है पटवारियों के धरना स्थल पर पूर्व शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी पहुंचे और धरने पर बैठे पटवारी के साथ सर जोड़कर पटवारी को सुना और मीडिया से बात करते हुए अपनी बात कुछ इस तरह रखी।

पटवारियों के धरना स्थल पर पहुंचे पूर्व शिक्षा मंत्री

बता दें कि ग्रेड पे बढ़ाने सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पूरे मध्य प्रदेश में पटवारी संघ के लोग धरने पर बैठे हैं इंदौर के कलेक्टर कार्यालय के सामने पटवारी संघ के धरने में कांग्रेस के पूर्व मंत्री जीतू पटवारी पहुंचे जहां उन्होंने पटवारी संघ के लोगों को कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद सबसे पहले पटवारी की मांगे मानी जाएगी वही जीतू पटवारी ने कहा कि बीते दिनों छिंदवाड़ा में यह बात पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी पटवारी के बीच पहुंचकर कह चुके हैं।

वही जीतू पटवारी से मुलाकात के बाद पटवारी संघ के इंदौर जिला अध्यक्ष मनोज परिहार ने कहा कि विपक्ष के लोग संपर्क में आकर लगातार आश्वासन दे रहे हैं लेकिन सत्ता पक्ष की ओर से अब तक कोई नहीं उनसे मिलने आया है।

[dgv_vimeo_video id=”863291954″]

[dgv_vimeo_video id=”863295011″]

हड़ताल का आज 15 दिवस

पटवारी की हड़ताल का आज 15 दिवस है और सरकार की ओर से अभी तक पटवारी से मुलाकात करने फिलहाल कोई नहीं पहुंचा है पटवारी इस बात को पहले ही कह चुके हैं कि जब तक हमारी मांगों का निराकरण नहीं होगा तब तक यह धरना प्रदर्शन निरंतर जारी रहेगा।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”863295821″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews