
Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के भंवर कुआं थाना क्षेत्र में एक जिम ट्रेनर द्वारा एक्सरसाइज करने आए युवक के साथ मारपीट की गई जिसके बाद युवक द्वारा इसका वीडियो भी बनाया गया शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने जिम संचालक सहित अन्य लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है।
यह है मामला
बता दें कि यह मामला भंवर कुआं थाना क्षेत्र स्थित एक जिम का है जहां एक युवक जिम में एक्सरसाइज करने गया था उसी दौरान डंबल रखने की बात को लेकर ट्रेनर और युवक के बीच विवाद हो गया एडिशनल डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा ने बताया गया कि भंवर कुआं थाना क्षेत्र में आईकोन जिम के ऑनर और ट्रेनर आयुष द्वारा जिम में आए सत्यम त्रिपाठी के साथ मारपीट की गई घटना का वीडियो वायरल होने के बाद जब फरियादी थाने पहुंचा तो फरियादी की शिकायत पर जिम संचालक पर और उसके ट्रेनर पर वैधानिक कार्रवाई की गई।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”827597443″]
