पार्षद पर निगमकर्मी ने लगाए अभद्र व्यवहार के आरोप, दर्ज कराया मामला

इंदौर में पार्षद पर नगर निगम के एक अधिकारी धमकाने और गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की थी। पुलिस ने मुकदमा का दर्ज करते हुए जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।
indore police

Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से बड़ी खबर आ रही है जहाँ नगर निगम क्रमांक 9 के मुख्य स्वास्थ निरीक्षक हर्षित लोधी से वार्ड क्रमांक 26 के पार्षद लाल बहादुर वर्मा ने फोन पर अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। निगम के अधिकारी और कर्मचारी तुकोगंज थाने पहुंचे और मामले में शिकायत की। पुलिस ने पार्षद के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

बता दें कि पार्षद वर्मा ने काम के लिए जेसीबी डंपर मांगा था मुख्य स्वास्थ निरीक्षक द्वारा जेसीबी डंपर नहीं देने पर अपशब्दों का उपयोग किया गया साथ ही उसे धमकाया भी गया जिसके चलते निगम कमिश्नर से भी शिकायत की और संबंधित थाना क्षेत्र तुकोगंज थाना में शिकायत भी की गई। जहां पर लाल बहादुर वर्मा के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।

जाँच में जुटी पुलिस

अपशब्दों का प्रयोग फोन द्वारा किया गया इसके रिकॉर्डिंग भी शिकायत के दौरान उपलब्ध कराई गई है यह ऑडियो लगातार वायरल हो रहा है जिसमें पार्षद व्यक्तिगत कामों के लिए मुख्य स्वास्थ निरीक्षक को धमकाते हुए नजर आ रहा है। फिलहाल पूरे ही मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर लाल बहादुर वर्मा के खिलाफ वैधानिक धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

[dgv_vimeo_video id=”1039388038″]

पार्षद के खिलाफ मामला दर्ज

थाना तुकोगंज पर वर्तमान पार्षद के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग कर धमकाने के मामले को लेकर थाना प्रभारी ने मुकदमा का दर्ज होना बताते हुए मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाने की बात कही है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1039387963″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews