Indore News : शराब दुकान हटाने की मांग, कांग्रेसियों के साथ रहवासियों ने गाए भजन

Indore News : शराब दुकान हटाने की मांग, कांग्रेसियों के साथ रहवासियों ने गाए भजन

Indore News : इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र में मानसिक चिकित्सालय के ठीक सामने शुरू की गई शराब की दुकान को हटाने के लिए आज एक बार फिर कांग्रेस नेताओं द्वारा आंदोलन किया गया । इस आंदोलन मे भीड़ को देखते हुए शराब दुकान के सामने पुलिस छावनी बना दी गई।

शराब दुकान हटाने रहवासियों ने किया प्रदर्शन

बता दें कि विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 के अंतर्गत आने वाले इस क्षेत्र से शराब की दुकान को हटाने की मांग को लेकर चिंटू चौकसे और राजू भदौरिया के नेतृत्व में हर रविवार को आंदोलन किया जा रहा है। जिस स्थान पर शराब की दुकान को खोलने की अनुमति दी गई है उसके सामने मानसिक चिकित्सालय है, समीप ही एक मंदिर है और एक विद्यालय भी है। जबकि आसपास घनी रहवासी बस्ती भी है।

नियम अनुसार इस स्थान पर शराब की दुकान नहीं खोली जा सकती है बावजूद इसके आबकारी विभाग के अधिकारियों के द्वारा मनमानी करते हुए यह दुकान खोली गई है। इस दुकान के विरोध में आंदोलन करते हुए प्रदर्शन किया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं के साथ विरोध प्रदर्शन ने वार्ड क्रमांक 18 और 19 के रहस्य भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
इंदौर से मंगल राजपूत की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews