Indore News : महिला असिस्टेंट प्रोफेसर को मनी लांड्र‍िंंग का नोटिस दिखाकर किया डिजिटल अरेस्ट, बदमाशों ने ठगे एक लाख रुपये

इंदौर क्राइम ब्रांच पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस उन नंबरों की जांच कर रही है जिससे काल आए थे। जानकारी के अनुसार जिस खाते में रुपये जमा हुए उसकी भी जांच चल रही है।
indore crime branch

Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लगातार डिजिटल हाउस अरेस्ट के मामले सामने आ रहे है। जहाँ आरोपियों ने महिला प्रोफेसर को डिजिटल अरेस्ट कर एक लाख रुपये ऐंठ लिए है। व्हाट्सएप पर इस तरह की ठगी का यह पहला मामला है। आरोपियों ने आरबीआई का फर्जी नोटिस भी जारी कर दिया था। क्राइम ब्रांच ने मुकदमा दर्ज जांच में जुट गई है। वहीं इस तरह के मामलो को लेकर इंदौर क्राइम ब्रांच की साइबर टीम लगातार एडवाइजरी जारी कर जागरूकता अभियान चला रही है फिर भी लोग इस तरह के फ्रॉड का शिकार हो रहे हैं।

क्या है पूरा मामला

इंदौर क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पहला मामला है जिसमे व्हाट्सएप काल के ज़रिए हाउस अरेस्ट किया गया है जिसमे आरोपी द्वारा पीड़ित को काल करके यह कहा गया की हम मुंबई क्राइम ब्रांच से बोल रहे हैं आपका एक पार्सल था जिसमे एमडीएमए ड्रग्स था जो की ताइवान जा रहा था इसमें जो कार्ड है जो की सारे फर्जी है और जो आपका आधार कार्ड है वो आपके एकाउंट से लिंक है उस एकाउंट में मनी लांड्रिंग के पैसे आए है जिसे लेकर आप पर कार्रवाई होगी। ऐसी कई बातें बता कर पीड़ित को घंटे तक मोबाइल पर वीडियो कॉलिंग के जरिए हाउस अरेस्ट करके रखा।

वही अब पूरे मामले में पीड़िता ने इंदौर क्राइम ब्रांच पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस उन नंबरों की जांच कर रही है जिससे काल आए थे। जानकारी के अनुसार जिस खाते में रुपये जमा हुए उसकी भी जांच चल रही है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”986460244″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews