Indore News : अतिक्रमण हटाने गए अमले और फल बेचने वालों के बीच हुआ विवाद, 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निगम कर्मी की शिकायत पर रावजी बाजार थाना पुलिस ने 6 लोगों पर शासकीय कार्य में बाधा और अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज़ किया गया है।
indore police

Indore News : इंदौर नगर निगम शहर में हो रहे अतिक्रमण को लेकर अभियान चलाया जा रहा हैं। सोमवार को इंदौर मगर निग़म का अतिक्रमण दस्ता वार्ड नंबर 59 के मोती तबेला क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने पहुंचा था। जहाँ पर कुछ फल ठेला व्यापारी से अतिक्रमण हटाने को लेकर विवाद हो गया था। पूरे मामले में एक निगम कर्मी की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की कई धाराओं में मामला दर्ज़ किया है।

क्या है पूरा मामला

घटना होने के बाद पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को थाना रावजी बाजार क्षेत्र में लगे अवैध रूप से हाथ ठेला हटाने पहुंची निगम की टीम से हाथ ठेला लगाने वाले कुछ लोगों ने निगम कर्मियों के साथ मारपीट की गई और चक्काजाम किया गया था।

निगम कर्मी विनीत तिवारी की शिकायत पर रावजी बाजार थाना पुलिस ने 6 लोगों पर शासकीय कार्य में बाधा और अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज़ किया गया है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”981280894″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews